Home Lifestyle Health आप भी फेंक देते हैं नारियल का छिलका? पाइल्स से पीरियड्स दर्द...

आप भी फेंक देते हैं नारियल का छिलका? पाइल्स से पीरियड्स दर्द तक, जानें कैसे है ये रामबाण – Madhya Pradesh News

0
2


Last Updated:

Nariyal Benefits: पेट से जुड़ी समस्याओं में नारियल की जटा या छिलके से तैयार पाउडर काफी फायदेमंद माना जाता है. इसका सेवन पानी या दही के साथ करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है.

सीधी. नारियल एक ऐसा सुपर फूड है, जो न केवल स्वाद में बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. खास बात यह है कि नारियल का सिर्फ गूदा और पानी ही नहीं बल्कि इसका छिलका और जटा भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं. आयुर्वेद में नारियल के छिलके को एक महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी के रूप में उपयोग किया जाता है और कई आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण में इसका प्रयोग होता है. सीधी के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ बालेंद्र शेखर पटेल ने Bharat.one को जानकारी देते हुए बताया कि नारियल को कच्चा और पक्का, दोनों ही रूपों में खाया जाता है. जिस तरह नारियल हमारे शरीर के लिए लाभदायक है, उसी तरह इसका छिलका भी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. नारियल के छिलके और जटा में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. इसमें विटामिन सी, विटामिन के के साथ-साथ सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं.

पेट से जुड़ी समस्याओं में नारियल की जटा या छिलके से तैयार पाउडर काफी फायदेमंद माना जाता है. इसका सेवन पानी या दही के साथ करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को स्वस्थ रखता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है. पाइल्स की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी नारियल की जटा उपयोगी बताई जाती है. इसके लिए नारियल की जटाओं को जलाकर उसकी भस्म तैयार की जाती है. इस भस्म को सुबह खाली पेट दही या छाछ के साथ सेवन करने से पाइल्स में लाभ मिलने की बात आयुर्वेद में कही गई है.

दांतों की समस्या में भी कारगर
दांतों की समस्या में भी नारियल का छिलका कारगर माना जाता है. दांत दर्द या दांतों की कमजोरी की स्थिति में छिलके का पाउडर या उसकी भस्म को मंजन की तरह दांतों पर रगड़ने से दांतों की चमक बढ़ती है और दांतों से जुड़ी कई परेशानियों में राहत मिलती है. इसके अलावा रक्त विकार से संबंधित समस्याओं में भी नारियल की जटा लाभकारी मानी जाती है. छिलके से तैयार भस्म को एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से मासिक धर्म की अनियमितता, हिचकी, हैजा और वमन जैसी समस्याओं में भी फायदा बताया गया है. इस तरह नारियल का छिलका और जटा आयुर्वेद में एक प्राकृतिक औषधि के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं.

About the Author

authorimg

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

नारियल का छिलका नहीं है बेकार, पाइल्स और पीरियड्स पेन में देता है राहत

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-coconut-shell-benefits-its-provides-relief-from-piles-and-period-pain-local18-10099469.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here