
आलू को सब्जियों के बादशाह के रूप में जाना जाता है. यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. दुनिया भर में आलू को भरपूर पोषक तत्वों के लिए पसंद किया जाता है. इसे हर सब्जी में डालकर उसके स्वाद को बढ़ाने का काम किया जाता है. यह पानी, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन्स और खनिजों से भरपूर होता है, जो शरीर की आवश्यक पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करता है.
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, आलू का 100 ग्राम हिस्सा 79.2 ग्राम पानी से बना होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. इसे सूप या सलाद में खूब खाया जाता है. आलू ऊर्जा का भी एक बेहतरीन स्रोत है, क्योंकि इसमें प्रति 100 ग्राम 77 किलो कैलोरी होती है. यह औसतन एक व्यक्ति की दिनभर की कैलोरी की जरूरत का लगभग 4% होता है, जिससे यह तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है वो भी बिना अधिक कैलोरी बढ़ाए. आलू में 17.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो ज्यादातर स्टार्च के रूप में होते हैं और धीरे-धीरे ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे शरीर को लंबे समय तक सक्रिय बनाए रखने में मदद मिलती है. इसके अलावा, आलू में 2.1 ग्राम आहार फाइबर भी होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.
आलू में विटामिन C की भी अच्छी खुराक होती है, क्योंकि 100 ग्राम आलू में 19.7 मिलीग्राम विटामिन C होता है. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, त्वचा को चमकदार बनाता है और आयरन की जरूरतों को पूरा करता है. आलू में पोटेशियम की मात्रा भी अधिक होती है. 100 ग्राम में 425 मिलीग्राम पोटेशियम होता है, जो ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. इसके अलावा, आलू में विटामिन B6, आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट भी होते हैं, जो दिमाग की सेहत, ऊर्जा उत्पादन, और कोशिका विभाजन के लिए आवश्यक हैं.
आलू एक बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है, जो न केवल शरीर को पोषण प्रदान करता है, बल्कि इसे किसी भी रूप में (उबला, भुना या मसला हुआ) खाकर आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं. यह एक आदर्श भोजन है, जिसे आसानी से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है और इसका सेवन आपके शरीर को ताजगी से भरपूर बनाए रखता है.
FIRST PUBLISHED : December 5, 2024, 13:57 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-of-potato-know-nutrional-facts-it-is-good-for-blood-pressure-and-hydration-8877864.html

















