Wednesday, March 4, 2026
21 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

इन सब्जियों को दोबारा गर्म करके न खाएं, पेट में जाते ही बन जाएंगी जहर! फूड पॉइजनिंग का होंगे शिकार – Madhya Pradesh News


Last Updated:

Health Tips: सुबह बनी सब्जी रात में या रात में बनी सब्जी सुबह गर्म करने की आदत आपको भी है? अगर ऐसा है तो ये आदत बदल लीजिए. क्योंकि हेल्थ एक्सपर्ट का दावा है कि कुछ सब्जियां दोबारा गर्म करने पर जहर के समान हो जाती हैं, जो खाने पर फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकती हैं. जानें सब…

Health Tips: ठंड के दिनों में घरों में बची सब्जी दोबारा गर्म करके खा लेना सामान्य बात है. ज्यादातर लोग बची सब्जियों का दोबारा इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियां दोबारा गर्म होने से पेट में जहर जैसा असर कर सकती हैं. इनके कई न्यूट्रिएंट्स गर्म होते-होते खराब हो जाते हैं और कुछ कंपाउंड्स टॉक्सिक लेवल तक बढ़ जाते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको इस आदत को बदलने की जरूरत है, वरना सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. आइए जानते हैं कि कौन सी सब्जियां दोबारा गर्म नहीं करनी चाहिए और फ्रिज में क्या रखने से वह जहर बन सकता है.

रीवा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डाॅ. अक्षय श्रीवास्तव बताते हैं कि कुछ सब्जियों में ऐसे तत्व होते हैं, जो बार-बार गर्म करने पर टूटकर हानिकारक कंपाउंड बना देते हैं. इनमें सबसे ज्यादा जोखिम पत्तेदार सब्जियां और आलू में होता है. इनमें मौजूद नाइट्रेट दोबारा गर्म करने पर नाइट्राइट में बदल जाते हैं. इससे मेथेमोग्लोबिनेमिया जैसी प्रॉब्लम हो सकती है, जिसमें खून की ऑक्सीजन कैपेसिटी कम हो जाती है. इससे चक्कर, कमजोरी, उल्टी और बच्चों में ब्लू-स्किन सिंड्रोम तक हो सकता है. फूड पॉइजनिंग का भी खतरा रहता है.

पालक: कई बार घर में हम बची हुई सब्जी अगले दिन फ्रिज से निकालकर गर्म कर लेते हैं, लेकिन हर सब्जी को दोबारा गर्म करना सही नहीं है. पालक भी ऐसी ही सब्जी है. इसे दोबारा गर्म करने पर नाइट्राइट तेजी से बढ़ता है और सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है.
आलू: आलू में मौजूद स्टार्च दोबारा गर्म होने पर टूटकर टॉक्सिक कंपाउंड बनाने लगता है. इससे फूड-पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए आलू वाली सब्जियों के साथ भी दोबारा गर्म करने जैसी गलती नहीं करनी चाहिए.
मशरूम: मशरूम बहुत ही फायदेमंद सब्जी मानी जाती है, लेकिन अगर इसे दोबारा से गर्म करके खाते हैं तो गंभीर नुकसान हो सकते हैं. मशरूम के प्रोटीन दोबारा गर्म करने पर बदल जाते हैं और पेट में भारीपन, गैस और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
अंडे: अगर आप अंडे की सब्जी बना रहे हैं या ग्रेवी में डाल रहे हैं तो तुरंत ही खाना बेहतर होता है. एग-करी या एग-भुर्जी दोबारा गर्म करना नुकसानदायक होता है, क्योंकि प्रोटीन डैमेज हो सकता है.

ये भी खतरनाक
– कटे फल और सलाद लंबे समय तक फ्रिज में रखने से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं और फूड-पॉइजनिंग का खतरा रहता है.
– ठंडे चावल में बकिल्लुस सेरेउस बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जो फ्रिज में भी नहीं मरते हैं. एक बार इस चावल खा लिया तो तेज उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है.
– उबली हुई चीजें जैसे उबले आलू, उबली दाल में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं और गलत तरीके से फ्रिज स्टोर करने पर आसानी से टॉक्सिक हो सकते हैं.

authorimg

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इन सब्जियों को दोबारा गर्म करके न खाएं, पेट में जाते ही बन जाएंगी जहर!

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-dont-reheat-these-vegetables-and-eat-become-poisonous-could-suffer-from-food-poisoning-local18-9884973.html

Hot this week

Venus Transit In Pisces on holika dahan shukra gochar lucky for six Zodiac Signs | होलिका दहन के दिन शुक्र का मीन राशि में...

होमराशिहोलिका दहन के दिन शुक्र गोचर, मेष समेत...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img