Last Updated:
Health Benefits of Neem Leaves: नीम के पत्ते स्वाद में कड़वे होते हैं, लेकिन इनमें औषधीय गुणों का भंडार होता है. रोज नीम के कुछ पत्ते चबाने से सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं. आयुर्वेद में नीम के पत्तों को डायबिटीज के मरीजों…और पढ़ें
नीम के पत्ते चबाने से ओरल हेल्थ में सुधार हो सकता है.
Neem Leaves Health Benefits: नीम के पत्तों को सदियों से कई परेशानियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. एक जमाने में लोग नीम की लकड़ी से दातुन करते थे और स्किन प्रॉब्लम्स से निजात पाने के लिए नीम के पत्तों को उबालकर नहाते थे. आज भी कई लोग नीम के पत्तों के फायदे उठाते हैं. नीम के पत्ते आयुर्वेदिक चिकित्सा में खूब उपयोग किए जाते हैं. कई रिसर्च में पता चला है कि नीम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. नीम के पत्तों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है.
मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक नीम के पत्ते चबाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. ये पत्ते शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और इससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है. नियमित रूप से नीम के पत्ते चबाने से कई तरह के इंफेक्शन का खतरा कम होता है. नीम के पत्तों में मौजूद पॉलिफेनॉल्स और फ्लेवोनॉइड्स शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर की इम्यूनिटी में सुधार होता है. ये पत्ते शरीर को अंदर से साफ करते हैं और सेहत को दुरुस्त बनाए रखते हैं. ये पत्ते शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं.
नीम के पत्तों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बेहद असरदार माना जाता है. आयुर्वेद के जानकारों की मानें तो नीम के पत्तों में एंटीहाइपरग्लाइसीमिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखते हैं. नियमित रूप से नीम के पत्तों का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन के स्तर में सुधार हो सकता है, जिससे डायबिटीज पर लगाम लग सकती है. इसके अलावा नीम के पत्तों को ओरल हेल्थ सुधारने में भी कारगर माना जा सकता है. नीम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के संक्रमण, मसूड़ों की सूजन और दांतों की सड़न को रोकते हैं. नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर दांतों पर लगाने से भी फायदा मिलता है.
स्किन की समस्याओं से निजात दिलाने में नीम के पत्ते बेहद असरदार होते हैं. सदियों से नीम के पत्तों का इस्तेमाल स्किन को हेल्दी रखने के लिए किया जाता रहा है. नीम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो मुहांसों, एक्जिमा, दाद, खुजली जैसी त्वचा समस्याओं से राहत दिलाते हैं. नीम के पत्तों का पेस्ट बना कर त्वचा पर लगाने से त्वचा में निखार आता है. नीम के पत्ते बेहद फायदे जरूर होते हैं, लेकिन लोगों को इनका सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए. कुछ लोगों के लिए ये पत्ते नुकसानदायक हो सकते हैं. ऐसे में इन पत्तों का उपयोग सावधानी से करें.
January 16, 2025, 08:13 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-these-leaves-miracle-for-health-natural-antibiotic-control-sugar-level-amazing-benefits-of-neem-leaf-8963157.html

















