Home Lifestyle Health इन 3 घंटों में होता है सबसे ज्यादा ब्रेन हेमरेज और हार्ट...

इन 3 घंटों में होता है सबसे ज्यादा ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, हो जाएं सावधान

0
7



पश्चिम चम्पारण. यदि हम आपसे ये कहें कि सर्दियों में रात्रि के एक निश्चित समय में हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज की संभावना सबसे प्रबल होती है, तो क्या आप यकीन करेंगे? बहुत लोगों को इस बात की जानकारी होगी, लेकिन ज्यादातर लोग इस तथ्य से अज्ञानी हैं. डॉक्टर की मानें तो, सर्दियों में हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के मामले बहुत बढ़ जाते हैं.

इसके पहले कि किसी परिवार में ऐसी घटना घटे, आज हम आपको हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के पीछे का मुख्य कारण और दिन भर में इसकी संभावना के सबसे सक्रिय समय पर विशेष जानकारी देने वाले हैं.

इन्हें रहता है स्ट्रोक का अधिक खतरा
पिछले डेढ़ दशकों से कार्यरत, फैमिली फिजिशियन डॉ. देवेश चटर्जी बताते हैं कि गर्मियों की तुलना में सर्दियों में हृदय घात और ब्रेन हेमरेज की संभावना इतनी बढ़ जाती है कि हर दिन एक मामला देखने को मिल ही जाता है. इन स्ट्रोक का शिकार हुए पीड़ितों में सबसे अधिक संख्या बुजुर्गों और मिडिल एज के लोगों को होता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ब्लड प्रेशर का अचानक से बढ़ना होता है. अब ध्यान देने वाली बात यह है कि ब्लड प्रेशर की शिकायत सबसे अधिक बुजुर्गों में और प्रौढ़ अवस्था वाले लोगों में देखी जाती है. यही कारण है कि हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक के मामले भी इनमें ही सबसे अधिक पाए जाते हैं.

इन तीन घंटों में होती है स्ट्रोक की प्रबल संभावना
अब बात कर लेते हैं स्ट्रोक के सबसे सक्रिय समय की. डॉ.देवेश बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक का सबसे सक्रिय समय रात्रि के 3 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक का होता है. इस दौरान हर एक उम्र समूह के लोगों को बेहद सतर्क होकर रहना चाहिए. खासकर यदि आप बताए गए समय के बीच में वॉशरूम जाने के लिए उठते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए.

भूल कर भी न करें यह काम
विशेषज्ञ बताते हैं कि जब भी आप रात में रजाई-कंबल से बाहर निकलते हैं, तो एकदम से ना उठें. क्योंकि ठंड के मौसम में ब्लड गाढ़ा हो जाता है और एकदम से उठने पर कई बार खून हार्ट या ब्रेन तक नहीं पहुंच पाता है. परिणाम स्वरूप हृदयाघात और ब्रेन स्ट्रोक की स्थिति बनने लगती है. इसलिए सर्दियों में बिस्तर छोड़ने से पहले कुछ देर बैठ जाएं. करीब 40 सेकंड तक बैठने के बाद करीब 1 मिनट तक अपने पैर नीचे लटकाएं और फिर गर्म कपड़े पहनकर ही उठें. इससे शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन प्रॉपर बना रहेगा और स्ट्रोक की संभावना घटेगी.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-winter-sleeping-mistakes-can-cause-heart-attack-brain-hemorrhage-these-three-hours-are-so-important-local18-8904936.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here