Agency:Bharat.one Uttar Pradesh
Last Updated:
Pregnant women favorite fruit : इसका स्वाद सभी को अच्छा लगता है लेकिन ये महिलाओं की पहली पसंद है. गर्भवती महिलाओं को तो इसका स्वाद सदियों से मोहित करता रहा है. दुर्भाग्य से ये फल विलुप्त होने की कगार पर है.
कैथा का फल
हाइलाइट्स
- कैथा फल का खट्टापन गर्भवती महिलाओं को पसंद आता है.
- कैथा से पना बड़ा और चटनी बनाई जाती है.
- इस फल का रंग पकने पर हल्का लाल हो जाता है.
सुल्तानपुर. सर्दियां खाने-खिलाने का मौसम है. इस दौरान हमारी डाइट बढ़ जाती है और पाचन क्षमता भी ठीक रहती है. लोग तरह-तरह के पकवान बनाकर उनका लुत्फ उठाते हैं. सर्दियों में हरी सब्जियों के कई प्रकार देखने को मिलते हैं. ऐसे फल भी मिलने लगते हैं जो सर्दी में सेहत के लिए रामबाण हैं. ग्रामीण इलाकों में आज भी ऐसे फलों के पेड़ मिल जाएंगे जो लगभग विलुप्त होने की कगार पर हैं. ये फल सदियों से इंसानों के चहेते रहे हैं. इन्हीं में से एक फल कैथा का है, जिसे लोग खूब चाव से खाते हैं. कैथा फल की चटनी खूब पसंद की जाती है. कैथ गर्भवती महिलाओं का फेवरेट फल है.
रंग सफेद, स्वाद खट्टा
ग्रामीण ऋषभ मिश्रा Bharat.one से बातचीत में कहते हैं कि कैथा बड़ा ही स्वादिष्ट फल होता है, जिसका खट्टापन लोगों को काफी लुभाता है. गांवों में कैथा से ‘पना बड़ा’ नाम का एक लाजवाब व्यंजन तैयार किया जाता है, जो सुल्तानपुर के लोगों के बीच लोकप्रिय है. कच्चे कैथे का रंग सफेद होता है और इस दौरान इसका स्वाद खट्टा होता है. इसमें छोटे-छोटे दाने कैथा के स्वाद को बेहतरीन बनाते हैं. जब कैथा पक जाता है तो इसका रंग बदल जाता है और ये हल्के लाल रंग का हो जाता है. पक चुके कैथा का स्वाद भी बदल जाता है. ये हल्का मीठा हो जाता है.
कैथा सभी को पसंद आता है लेकिन ये महिलाओं के अधिक निकट है. इसे औरतों की पहली पसंद माना जाता है. कैथा गर्भवती महिलाओं की तो जान है. इसका खट्टापन उन्हें खूब भाता है. इससे भी कैथा की डिमांड बढ़ जाती है. कैथा से ‘पना बड़ा’ के अलावा चटनी भी बनाई जाती है.
Sultanpur,Uttar Pradesh
February 17, 2025, 15:12 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-health-tips-catha-fruit-favorite-of-pregnant-women-local18-9039027.html






