
जयपुर:- प्रकृति में ऐसे अनेकों पौधे पाए जाते हैं, जिनमें बहुत सारे औषधीय गुण रहते हैं. जानकारी के अभाव में स्थानीय लोग इन पौधों के महत्व के बारे में नहीं जान पाते हैं. बड़ी-बड़ी आयुर्वेदिक कंपनियों द्वारा इनसे दवाइयां बनाई जाती हैं, जिसका उपयोग हम बीमारियां भगाने में करते हैं. ऐसी ही अनोखी औषधि का नाम है गुंजा, जिसे चिरमी भी कहा जाता है. इस औषधि में अनेकों चमत्कारी गुण मौजूद होते हैं, जिसका उपयोग कर बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज किया जा सकता है. आकार में बहुत छोटे दिखने वाला गुंजा बहुत गुणकारी और चमत्कारी फल बीज माने जाते हैं. ये सफेद, लाल और काले की होती है, ये औषधि बेल पर लगती है, जिसका उपयोग तंत्र-मंत्र में भी किया जाता है.
पुराने समय में सोना व्यापारी करते थे उपयोग
पुराने समय में चिरमी यानी गुंजा वजन तोलने के सुनार द्वारा वजन तोलने में सबसे उपयोगी फल बीज माने जाते थे. सुनार सोना तोलने में गुंजा का प्रयोग करते थे, क्योंकि सभी गुंजा बीज का वजन एक समान होता है. तंत्र साधना के साथ-साथ गुंजा का प्रयोग बुरी नजर से बचाने के लिए भी किया जाता है. इसके अलावा बुखार, वात -पित्त बीमारियों में यह बीज बहुत लाभकारी है. गुंजा के लगातार सेवन से कुष्ठ रोग का इलाज भी संभव हो जाता है, क्योंकि गुंजा में कुष्ठ रोगों को नियंत्रित करने के औषधीय गुण मौजूद होते हैं.
गुंजा के औषधीय गुण
आयुर्वेदिक डॉक्टर पिंटू ने Bharat.one को बताया कि लाल गुंजा में भरपूर मात्रा में औषधि गुण मौजूद होते हैं. यह औषधीय गुण डायबिटीज को नियंत्रित करता है. वहीं लाल गुंजा पेशाब की समस्या में भी बहुत फ़ायदेमंद होते हैं. गुंजा के बीज कुष्ठ रोगों इलाज के लिए काम में लिए जाते हैं. इसके अलावा गुंजा की जड़ को जल में घीसकर आंखों में डालने से आंखों के सामने अंधेरा आना और रतौंधी जैसी समस्याएं तुरंत दूर होती हैं. वात पित दोष में गुंजा का प्रयोग खास फायेदमंद माना जाता है. बुखार के ईलाज में गुंजा उपयोगी फल होते हैं.
FIRST PUBLISHED : December 25, 2024, 12:02 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-this-untouched-medicine-found-rural-areas-jewelers-used-cure-many-diseases-tantra-mantra-local18-8918760.html

















