Last Updated:
Ashwagandha Health Benefits: अश्वगंधा को आयुर्वेद में शरीर के लिए बेहद करामाती माना गया है. सैकड़ों वर्षों से इसका इस्तेमाल बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है. अश्वगंधा शरीर की ताकत बढ़ाने में रामबाण जड़ी-ब…और पढ़ें
अश्वगंधा बेहद शक्तिशाली जड़ी-बूटी मानी जाती है.
हाइलाइट्स
- अश्वगंधा शरीर की ताकत बढ़ाने में मददगार है.
- अश्वगंधा तनाव और चिंता कम करने में असरदार है.
- अश्वगंधा यौन स्वास्थ्य और फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक है.
Ashwagandha Ke Fayde: हर कोई चाहता है कि उसके शरीर में घोड़े जैसी ताकत और फुर्ती आ जाए. इसके लिए लोग खाने-पीने से लेकर जिम में जाकर घंटों पसीना बहाते हैं. अगर आप शरीर में अटूट ताकत भरना चाहते हैं, तो आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह पर अश्वगंधा का सेवन शुरू कर सकते हैं. यह एक चमत्कारी जड़ी-बूटी है, जो शरीर में घोड़े सी ताकत फूंक सकती है और कई परेशानियों से बचा सकती है. अश्वगंधा में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो पुरुषों की शादीशुदा जिंदगी में चार चांद लगा सकते हैं और कमजोरी दूर कर सकते हैं. अश्वगंधा को ऋषि-मुनियों की ताकत का राज माना जाता है.
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक अश्वगंधा को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटी माना गया है. आयुर्वेद में हजारों साल से अश्वगंधा का उपयोग तनाव को कम करने, एनर्जी लेवल बढ़ाने और एकाग्रता में सुधार करने के लिए करते आ रहे हैं. अश्वगंधा संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है घोड़े की गंध. इस जड़ी-बूटी का नाम इसकी गंध और शारीरिक ताकत बढ़ाने की क्षमता दोनों को दर्शाता है. अश्वगंधा का पौधा एक छोटा झाड़ीदार होता है, जिसमें पीले फूल होते हैं. लोग इस पौधे की जड़ या पत्तियों से निकाले गए अर्क या पाउडर का उपयोग करते हैं. यह फर्टिलिटी और यौन शक्ति बढ़ाने में भी असरदार है.
अश्वगंधा का सेवन करने से लोगों की शारीरिक ताकत बढ़ सकती है और परफॉर्मेंस में सुधार आ सकता है. एथलीट्स के लिए अश्वगंधा के सप्लीमेंट्स को फायदेमंद माना जाता है. कई स्टडीज से यह पता चला है कि अश्वगंधा शारीरिक प्रदर्शन, ताकत और एक्सरसाइज के दौरान ऑक्सीजन उपयोग में सुधार कर सकता है. मांसपेशियों की ताकत और ग्रोथ बढ़ाने में अश्वगंधा वरदान है. यह लोगों के यौन स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है और इससे शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है. पुरुषों में अश्वगंधा स्पर्म क्वालिटी और स्पर्म काउंट बढ़ा सकता है. इसका सेवन करने से पुरुषों की यौन क्षमता बढ़ सकती है.
अश्वगंधा को फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर में जाकर एक एडाप्टोजेन के रूप में कार्य करता है, जिसका मतलब है कि यह शरीर को तनाव से निपटने में मदद करता है. अश्वगंधा तनाव और चिंता को कम करने में असरदार होता है. कुछ रिसर्च में पाया गया है कि अश्वगंधा के सेवन से तनाव और एंजायटी में काफी हद तक कमी आती है. अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल हो सकता है. कई रिसर्च में पता चला है कि अश्वगंधा का सेवन करने से लोगों का इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है और बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.
February 21, 2025, 08:14 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-ashwagandha-makes-body-strong-as-horse-boost-immunity-and-fertility-most-powerful-ayurvedic-herb-9048236.html







