
Moong Dal Benefits: भारतीय घरों में अक्सर मूंग दाल का इस्तेमाल किया जाता है. यह खाने में काफी फायदेमंद होती है. इसे पेट के लिए काफी हल्का माना जाता है. कई स्टडी में सामने आया है कि यह आपके हार्ट हेल्थ के लिए बेस्ट है. इसके अलावा यह पूरे शरीर की सेहत को बेहतर बनाने के लिए कारगर है. यह पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती है, इसलिए यह एक बेहतरीन सुपरफूड मानी जाती है.
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, मूंग दाल में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह दाल दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए एक बेहतरीन आहार विकल्प है. इसके अलावा, मूंग दाल में पोटेशियम की मात्रा भी अधिक होती है, जो रक्तचाप को स्थिर बनाए रखने में मदद करती है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है.
वजन कंट्रोल करने में मददगार है मूंग दाल
मूंग दाल में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है. इससे अधिक खाने की इच्छा कम होती है, और वजन नियंत्रित रहता है. इसके अलावा, मूंग दाल मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देती है, जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है.
डायबिटीज और पाचन तंत्र के लिए लाभकारी
मूंग दाल ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करती है, जो इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए आदर्श बनाता है. इसके नियमित सेवन से शरीर को स्थिर ऊर्जा मिलती है और शुगर लेवल भी काबू में रहता है. साथ ही, मूंग दाल पाचन तंत्र को मजबूत करती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं.
मूंग दाल को कैसे कर सकते हैं सेवन
मूंग दाल को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत आसान है. इसे खिचड़ी, सूप, या सलाद के रूप में सेवन किया जा सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मूंग दाल को नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करने से न केवल दिल और पाचन तंत्र को फायदा होता है, बल्कि पूरे शरीर को भी संपूर्ण पोषण मिलता है. आप इसका चीला बना सकते हैं या फिर आप इसे सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : December 15, 2024, 16:03 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-moong-dal-health-benefits-which-can-be-good-for-heart-and-digestion-know-eating-tips-8897471.html

















