Last Updated:
Tomato Side Effects: टमाटर को फायदेमंद सब्जी माना जाता है, लेकिन किडनी स्टोन, गैस्ट्रो के मरीज और एसिडिक फूड्स से एलर्जिक लोगों को टमाटर से दूरी बनानी चाहिए. इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है.
किडनी स्टोन के मरीजों को टमाटर अवॉइड करना चाहिए.
हाइलाइट्स
- किडनी स्टोन के मरीज टमाटर से बचें.
- एसिड रिफ्लक्स वाले टमाटर न खाएं.
- टमाटर एलर्जी वाले टमाटर से परहेज करें.
Who Should Not Eat Tomatoes: टमाटर अधिकतर लोगों को खूब पसंद होता है और इसे खाने-पीने की अधिकतर चीजों में डालकर खाया जाता है. टमाटर को सलाद में कच्चा खाया जाता है और इसका जूस निकालकर भी पिया जाता है. टमाटर को सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व होता है, जो कई शारीरिक समस्याओं से निजात दिला सकता है. कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए टमाटर को लाभकारी माना जाता है. टमाटर के अनगिनत फायदे होते हैं, लेकिन कई लोगों को टमाटर का सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए. ऐसे लोग टमाटर खाएंगे, तो मुसीबत में फंस सकते हैं.
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों का पेट सेंसिटिव होता है और एसिड रिफ्लक्स की परेशानी होती हैं, उन्हें टमाटर नहीं खाना चाहिए. टमाटर नेचुरली एसिडिक होता है और यह पेट में इरिटेशन और डिसकंफर्ट पैदा कर सकता है. टमाटर एसिडिक होता है और इसकी वजह से हार्टबर्न की परेशानी ट्रिगर हो सकती है. टमाटर खाने के बाद आपको अपच और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसकंफर्ट महसूस होती है, तो टमाटर अवॉइड करना चाहिए. ऐसे लोगों को कच्चा टमाटर खाने से बचना चाहिए.
किडनी स्टोन के मरीजों को टमाटर अवॉइड करने चाहिए. हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि टमाटर केवल उन्हीं लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है, जिन्हें ऑक्सलेट स्टोन की परेशानी हो. टमाटर में ऑक्सलेट नामक तत्व होता है, जो शरीर में कैल्शियम के साथ मिलकर स्टोन बना सकता है. अगर किसी व्यक्ति को ऑक्सलेट किडनी स्टोन की हिस्ट्री है, तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह के बाद ही टमाटर खाना चाहिए.
कई लोगों को फूड एलर्जी होती है और कुछ फूड्स खाने से यह ट्रिगर हो सकती है. कुछ लोगों को टमाटर से एलर्जी हो सकती है. यह एलर्जी हल्की से लेकर गंभीर भी हो सकती है. अगर किसी को टमाटर से एलर्जी है, तो टमाटर और उससे बने प्रोडक्ट्स जैसे सॉस, केचप या पैक्ड फूड्स से भी परहेज़ करना चाहिए. एलर्जी से बचने के लिए खाद्य पदार्थों के लेबल ध्यान से पढ़ना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि टमाटर का उपयोग कई प्रोसेस्ड फूड्स में भी होता है.
अगर आप किसी क्रोनिक डिजीज की दवाएं ले रहे हैं, तो आपको टमाटर का सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए. टमाटर में मौजूद कंपाउंड कुछ दवाओं के असर को प्रभावित कर सकते हैं. खासतौर से ब्लड थिनर्स लेने वाले लोगों को टमाटर से परहेज करना चाहिए. कुछ रिसर्च में पता चला है कि टमाटर में मौजूद कुछ यौगिक सूजन बढ़ा सकते हैं, जिससे आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से जूझ रहे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे लोगों को भी टमाटर से दूरी बनानी चाहिए.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-who-should-not-eat-tomatoes-people-with-4-problems-must-avoid-tamatar-kise-nahi-khana-chahiye-9170593.html







