Last Updated:
Ragi Benefits: बेशक यह आज के लोगों को पता नहीं हो लेकिन तीन-चार दशक पहले तक ज्वार-बाजरा, रागी जैसे अन्न गरीबों का भोजन हुआ करता था. लेकिन वैज्ञानिक जागरूकता के बाद अब यह सुपर फूड बन गया. इसमें पोषक तत्वों का बाप छुपा हुआ है….और पढ़ें
मोटे अनाज के फायदे. Canva
हाइलाइट्स
- 2-3 दशक पहले तक इन अनाजों का सेवन गरीब किया करते थे.
- आज यही अनाज सुपरफूड बन गया है.
- इसकी कीमत हजारों रुपये तक पहुंच गई है.
Finger Millet Lower Risk of Cancer: तीन-चार दशक पहले तक ज्वार-बाजरा, रागी जैसे मोटे अनाज को लोग खाने से परहेज ही करते थे. गेहूं जब बहुत ज्यादा होने लगा तो इन अनाजों को और ज्यादा दरकिनार कर दिया जाने लगा. यह उस समय मुख्य रूप से गरीबों का ही आहार हुआ करता था. इसके बाद तो इसे जानवरों के चारा के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा. अब जब वैज्ञानिकों ने इन अनाजों में अद्भुत गुणों की पहचान कर दी है तो यह सुपरफूड का भी बाप बन गया है. सुपर मार्केट में इन अनाजों की कीमत हजारों में पहुंच गई है. यहां तक कि दवा की दुकानों पर भी इसे बेचा जा रहा है. ज्वार-बाजरा हो या रागी इन अनाजों में अद्भुत गुण छुपा होता है. सबसे बड़ी बात यह है कि इन अनाजों का सेवन मानव सभ्यता के शुरू होने के साथ ही किया जाता था लेकिन गेहूं की पैदावार ज्यादा होने के बाद इनका सेवन पीछे चला गया.
इन अनाजों में मौजूद पोषक तत्व
ज्वार-बाजरा, रागी जैसे मोटे अनाजों में पोषक तत्व भरे पड़े हैं. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक 174 ग्राम इन अनाजों में 6 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है और इससे 207 कैलोरी एनर्जी मिल सकती है. यह फाइबर का भंडार है. इसमें 2.2 ग्राम फाइबर पाया जाता है. इसके अलावा 1.7 ग्राम हेल्दी फैट और 41 ग्राम कार्बोहाइड्रैट पाया जाता है. सबसे बड़ी बात यह है कि ज्वार-बाजरा, रागी में लगभग हर तरह के विटामिन और मिनिरल्स पाए जाते हैं. इसमें मैग्नीशियम, मैग्नीज, फास्फोरस, कैल्शियम, फॉलेट, आयरन, कई तरह के विटामिन और सैकड़ों तरह के माइक्रोन्यूट्रेंट्स पाए जाते हैं. मोटे अनाजों में बहुत ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट्स ही हर तरह की बीमारियों से बचाने में रामबाण बन जाते हैं.
मोटे अनाज के फायदे
1. कैंसर के खतरे को टाल देता है- मोटे अनाजों का सबसे बड़ा गुण यह है कि यह कैंसर के खतरे को टाल देता है. इन अनाजों में तरह-तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. एनसीबीआई जर्नल के मुताबिक ये एंटीऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं के अंदर ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को नहीं होने देता है जिसके कारण फ्री रेडिकल्स नहीं बनते. जब फ्री रेडिकल्स एंटीऑक्सीडेंट्स से ज्यादा होने लगता है तो वही कोशिका कैंसर कोशिका में बदलने लगता है. इसलिए मोटा अनाज कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए सुपर दवा है.
2. कोलेस्ट्रॉल को सूखा देता-मोटे अनाज का सेवन करने शरीर में कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ेगा. इससे आपका हार्ट बहुत मजबूत होगा. मोटे अनाज में सॉल्यूबल फाइबर होता जो आंत में जाकर लसालसा बन जाता है और देर तक ऐसे ही रहता है लेकिन इसका सबसे बड़ा गुण यह है कि यह आंत में आए अतिरिक्त फैट को खुद में चिपका लेता है और शरीर से बाहर निकाल देता है. इस तरह यदि आप मोटे अनाज का दिन में थोड़ा भी सेवन करते हैं तो इससे आपको शायद ही कभी हार्ट की बीमारी हो.
3. शुगर के मरीजों के लिए रामबाण- मोटा अनाज शुगर के मरीजों के लिए रामबाण है. इसमें जो फाइबर होता है वह देर तक नहीं पचता और जब तक पेट में रहता है तब तक यह खून में शुगर को बढ़ने नहीं देता है और इंसुलिन का भी उत्पादन बढ़ा देता है. मोटे अनाजों में फेनोलिक कंपाउंड पाया जाता है जिसके कारण यह एंटी-डायबेटिक और एंटी-ट्यूमरजेनिक बन जाता है. इसे खाने के बाद ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है.
4. स्किन को जवान बना देता-मोटे अनाज से सेल के अंदर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस ज्यादा होगा तो स्किन मुरझाने लगेगी. इसमें कोलेजन का प्रोडक्शन कम होने लगेगा. मोटे अनाज में मौजूद पोलीफेनॉल स्किन में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ा देता है. इस तरह आपकी स्किन में चमक बरकरार रहेगी और चेहरे में जवानी झलकती रहेगी.
5. हड्डियों को बनाता है फौलाद-मोटे अनाजों में कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा ज्यादा होती है. रागी में तो सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है. इतना ही नहीं हड्डियों को मजबूत करने वाले हर तत्व मोटे अनाज में मिल जाएंगे. इसलिए मोटे अनाज के सेवन आपकी हड्डियों को फौलाद बना सकता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-surprising-benefits-of-finger-millets-ragi-reduces-risk-of-cancer-cholesterol-diabetes-ragi-khane-ke-fayde-8951358.html







