Benefits of Avocado Fruit: एवोकाडो फल देखने में जितना आकर्षक लगता है, उतना ही स्वादिष्ट होता है. स्वाद के साथ यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. एवोकाडो में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जो इसे शरीर के लिए सुपरफ्रूट बना देती है. एवोकाडो महंगा है, लेकिन पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. एवोकाडो में विटामिन, खनिज, फाइबर और हेल्दी फैट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को कई जबरदस्त फायदे देते हैं. आज आपको एवोकाडो के हेल्थ बेनिफिट्स बता रहे हैं.
मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एवोकाडो को बटर फ्रूट भी कहा जाता है. यह बेहद पौष्टिक फल होता है और इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, विटमानि के और विटामिन बी6 के साथ-साथ राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट, पैंटोथेनिक एसिड, मैग्नीशियम और पोटेशियम का एक स्रोत है. एवोकाडो में ल्यूटिन, बीटा कैरोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होते हैं. एवोकैडो में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट होते हैं, जो सेहत को सुधारने में मदद करते हैं. शुगर के मरीजों के लिए भी एवोकाडो का सेवन करना अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को स्टेबल करने में मददगार हो सकता है.
एवोकाडो को हार्ट हेल्थ के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी होता है और इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं, जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं. एवोकाडो में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी होते हैं, जो दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं. यह फल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्थ बूस्ट हो सकती है. एवोकाडो पाचन के लिए भी फायदेमंद है. इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. यही वजह है कि एवोकाडो पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है.
कई रिसर्च की मानें तो एवोकाडो को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को निखारने और उसे हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. यह झुर्रियों और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करता है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन E त्वचा की कोशिकाओं को हेल्दी बनाए रखता है. एवोकाडो वजन घटाने में भी मददगार हो सकता है. यह फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है. इसके अलावा एवोकाडो मेटाबोलिज्म को तेज करने में मदद करता है.
एवोकाडो आंखों की सेहत के लिए भी लाभकारी है. इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सेंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों को हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाते हैं. ये तत्व आंखों में रोशनी को लंबी उम्र तक बेहतर बनाए रखते हैं और आंखों की कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. एवोकाडो खाने से आंखों की सेहत बूस्ट हो सकती है. एवोकाडो न केवल स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी कई महत्वपूर्ण फायदे प्रदान करता है. इसे डेली डाइट में शामिल करना सेहत के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है.
यह भी पढ़ें- AR Rahman-Saira Banu Divorce: इमोशनल स्ट्रेन की वजह से हुआ एआर रहमान का तलाक ! आखिर क्या है यह परेशानी
FIRST PUBLISHED : November 20, 2024, 15:57 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-this-green-fruit-is-very-powerful-makes-body-super-strong-boost-performance-avocado-khane-ke-fayde-8847218.html







