Home Lifestyle Health कमाल का है यह मामूली सा पत्ता, इसके सेवन से मोटापा हो...

कमाल का है यह मामूली सा पत्ता, इसके सेवन से मोटापा हो जाएगा गायब, लिवर-डायबिटीज के लिए भी रामबाण

0
5



Last Updated:

Curry Leaves Health Benefits: करी पत्ता भारतीय रसोई में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाला एक मसाला है. इसका उपयोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि करी पत्ते का उपयोग वजन घटाने में भी किया जा…और पढ़ें

रिया पांडे/दिल्ली: आपको महिलाओं के किचन में करी पत्ता जरूर मिल जाएगा, क्योंकि यह एक ऐसा पता है, जिसे सभी सब्जियों के स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करी पत्ता केवल सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का भी काम करता है, तो चलिए आज हम आपको दिल्ली के एक्सपर्ट द्वारा जानते हैं, कि करी पत्ते का पानी के फायदे के बारे में. आखिर इसके सेवन से कौन कौन सी बीमारियां दूर होती हैं.

डाइटिशियन प्रियंका जैसवाल जो 10 सालों से ऊपर के लोगों का हेल्दी डाइट देने की टिप्स दे रही है, वहीं जब उनसे कड़ी पत्ते का पानी के फायदे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि इसमें मैग्नेशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर और विटामिन जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो आपको बॉडी के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं, वहीं करी पत्ता को कड़ी मीठी नीम के नामों से भी जाना जाता है. तो चलिए जानते हैं इसके सेवन करने के फायदे.

डाइटिशियन प्रियंका ने बताया कि अगर आपको अपना वजन घटाना है, तो रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते के पानी का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिम्बाइन जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो वेट लॉस करने में मदद करते हैं.

वहीं उन्होंने आगे बताया कि जिन लोगों का लिवर  कमजोर होता है, उनके लिए करी पत्ते का पानी एक रामबाण इलाज है, क्योंकि यह लिवर को मजबूत करने का काम करता है, बता दें कि इसमें करी पत्ते में हेप्टोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखता है.

वहीं करी पत्ते का  पानी स्किन ओर बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है. वहीं  इस सब के अलावा करी पत्ते का  पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभदायक साबित होता है. क्योंकि इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं. जो शुगर लेवल को कम करने का काम करता है.

homelifestyle

कमाल का है यह मामूली सा पत्ता, इसके सेवन से मोटापा हो जाएगा गायब

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-curry-leaves-health-benefits-curry-leaves-beneficial-for-weight-loss-liver-and-diabetes-local18-8958696.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here