Home Lifestyle Health कितना भी हो पेट दर्द…दादी-नानी के इन घरेलू नुस्खों की लें मदद,...

कितना भी हो पेट दर्द…दादी-नानी के इन घरेलू नुस्खों की लें मदद, नहीं लगेगा 1 भी रुपया, मिनटों में हो जाएंगे ठीक!

0
3



Stomach Pain Home Remedies: दादी-नानी की कहानियां आज भी याद की जाती हैं. आज भी उनके तरीकों को लोग फॉलो करते हैं. आप चाहें तो दादी-नानी के तरीकों से इलाज भी कर सकते हैं. कई बार रात के समय गैस का दर्द इतनी तेजी से होता है कि ना तो डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाते. बहुत बार घर में दवाई भी नहीं होती है. ऐसे समय पर पुराने देसी नुस्खे रामबाण का काम करते हैं. आयुर्वेद डॉक्टर हर्ष बताते हैं कि अगर किसी भी व्यक्ति के पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न हो तो देसी नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं.

घर पर पेट दर्द कैसे ठीक करें?
सबसे पहले थोड़ा-सा हींग लेकर उसको पानी में डालकर अच्छे से गर्म कर लें. जब हींग पानी में अच्छे से घुल जाए तब उसको ठंडा कर अपनी नाभि में अच्छे से लगांए. थोड़ी देर में पेट का दर्द ठीक हो जाएगा. साथ ही अगर हींग भी घर में नहीं है तो अजवाइन और काला नमक मुंह में डालकर उसको अच्छे से चबाएं और ऊपर से गुनगुना पानी पी लें. पेट में होने वाले दर्द से कुछ ही समय में छुटकारा मिल जाएगा. इन पुराने देसी नुस्खे को हमारी दादी-नानी इस्तेमाल किया करती थीं. लेकिन समय के साथ लोग इन नुस्खों को भूलते जा रहे हैं.

देसी नुस्खे दूर कर देंगे सारी परेशानी
आयुर्वेद डॉक्टर हर्ष ने Bharat.one से बात करते हुए बताया कि पेट की प्रॉब्लम अक्सर रात को ज्यादा होती है. 100 में से 90% पेट दर्द गैस की वजह से होती है. पेट का दर्द इतना भयंकर होता है कि कभी-कभी परेशानी ज्यादा हो जाती है. इमरजेंसी में जाना पड़ता है और इंजेक्शन लेने पड़ते हैं. लेकिन अगर किसी को रात के समय पेट दर्द हो जाता है तो उसके लिए देसी नुस्खा बड़े ही रामबाण का काम करता है.

इसे भी पढ़ें – सर्दियों में रोज सुबह खाएं ये चीज…मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे, आयरन-कैल्शियम की कभी नहीं होगी कमी!

इन स्टेप्स को करें फॉलो
सबसे पहले थोड़ा सा हींग लेना है और उसको आधी कटोरी पानी में गर्म कर लेना है. पकाने के बाद उसका गाढ़ा-गाढ़ा सफेद रंग का पानी बन जाएगा. उस पानी को नाभि में, नाभि के चारों ओर, पेट पर अच्छे से लेप लगा दीजिए. साथ ही साथ गर्म पानी की बोतल से पेट की सिकाई कर दीजिए. ऐसा करने से पेट के दर्द में बहुत शीघ्रता से लाभ मिलता है. अजवाइन और हल्का-सा काला नमक मिलाकर के मुंह में डालकर चबाने से भी पेट का दर्द गायब हो जाता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-home-remedies-to-cure-stomach-pain-in-hindi-local18-8871749.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here