Home Lifestyle Health कितने दिनों की लाइफ है आपकी, जानना चाहेंगे? आपके इस अंग में...

कितने दिनों की लाइफ है आपकी, जानना चाहेंगे? आपके इस अंग में छिपा है इसका क्लू, मिनटों में खुद ही जान जाएंगे

0
3


Last Updated:

Longevity Clue: अगर आपको अपनी वास्तविक उम्र जानने की इच्छा है तो यह काम बिना ज्योतिष के आप खुद भी कर सकते हैं. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक डॉक्टर ने इसके बारे में बताया कि आप खुद अपने जीवन के बारे में कैसे जान स…और पढ़ें

कितने दिनों की लाइफ है आपकी, जानना चाहेंगे? आपके इस अंग में छिपा है इसका क्लू

नाखूनों में छिपे होते हैं उम्र का राज.

Longevity Clue: अधिकांश लोग ज्योतिषीय बातों में यकीन रखते हैं. जो लोग यकीन नहीं रखते उन्हें भी ज्योतिष में दिलचस्पी होती है. अगर किसी ज्योतिष ने कह दिया कि आप अल्पायु हैं यह सुनकर ही गहरे सदमे में चले जाते हैं. लेकिन इसके लिए आपको ज्योतिष के पास जाने की जरूरत नहीं है. मशहूर हार्वर्ड मेडिकल स्कूल अमेरिका के डॉ. डेविड सिनक्लेयर ने अपनी आयु या लाइफ को जानने का एक सहज तरीका बताया है जिससे कोई भी यह खुद ही जान सकता है कि वह कितने सालों तक जीवित रहेगा. डॉ. डेविड सिनक्लेयर का कहना है कि हमारे नाखूनों में ही हमारी उम्र के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे.

30 साल के बाद नाखूनों के ग्रोथ से अंदाजा
डॉ. डेविड सिनक्लेयर ने बताया कि अगर हमारे नाखून हेल्दी है तो इसका मतलब है कि हम भी अंदर से हेल्दी है. हमारे अंदरुनी अंगों में बुढ़ापा तेजी से बढ़ नहीं रहा है. इसका मतलब है कि हमारे शरीर में जो कोशिकाएं हैं वह अभी अच्छे हैं और उसमें बुढ़ापा नहीं आ रही है. सामान्य अर्थों में समझें तो अगर आपके नाखून हेल्दी हैं तो शरीर के अंदर कोशिकाओं की क्षति बहुत कम हो रही है. लेकिन नाखून हेल्दी हैं या नहीं, यह इस बात से पता चलेगा कि नाखूनों के बढ़ने की रफ्तार कैसी है. 30 की उम्र तक तो हर व्यक्ति के नाखूनों के बढ़ने की रफ्तार तेज होती है लेकिन इसके बाद यह जानना है कि आपके नाखून कितनी तेजी स बढ़ रहे हैं. डॉ. डेविड सिनक्लेयर ने बताया कि अगर नाखून तेजी से बढ़ रहे हैं और इन्हें जल्दी-जल्दी काटने की जरूरत पड़ रही है इससे यह समझा जा सकता है आपके शरीर के अंदर आवश्यक अंगों की जैविक उम्र धीमी गति से बढ़ रही है. जैविक उम्र अगर धीरे-धीरे बढ़ रही है तो इसका मतलब है कि हमारे शरीर के आवश्यक अंग हार्ट, किडनी, लिवर, स्किन, लंग्स हेल्दी हैं और इनकी उम्र हमारे वास्तविक उम्र से कम है. इसलिए अगर 30 के बाद नाखून सही तरीके से बढ़ रहे है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति ज्यादा दिनों तक जीवित रहेगा.

नाखूनों के ग्रोथ में वृद्धि लंबी उम्र के संकेत
30 साल की उम्र के बाद नाखूनों का ग्रोथ हर सप्ताह 0.5 प्रतिशत घट जाता है. लेकिन अगर यह पहले की तरह ही बढ़ता जाता है और हर सप्ताह इसे काटने की जरूरत पड़ जाती है या उससे भी पहले काटने की जरूरत होती है तो इसका मतलब है कि आपके सारे आवश्यक अंग ठीक है और आप ज्यादा दिनों तक जीवित रहेंगे. डॉ. डेविड सिनक्लेयर ने बताया कि जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की रफ्तार कम होती जाती है. इससे खून शरीर के अंतिम सिरे तक कम पहुंचता है. जब खून अंतिम सिरे तक कम पहुंचेगा तो वहां उस अंग को पोषक तत्वों की प्राप्ति कम होगी. इससे इन अंगों के ग्रोथ में कमी आएगी. ब्लड सर्कुलेशन में कमी के कारण शरीर के हर अंगों पर असर पड़ता है और उस अंगों की कोशिकाएं बूढ़ी होने लगती है. लेकिन अगर आपका ब्लड सर्कुलेशन सही है तो आपके नाखून भी हेल्दी होंगे. इनमें चमक होगी और ये बढ़ेंगे भी बहुत जल्दी-जल्दी.

इसलिए डॉ. डेविड सिनक्लेयर का कहना है कि नाखून अगर सही से बढ़ रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपकी आयु ज्यादा है. यही कारण है कि नाखूनों से कई बीमारियों का भी पता चलता है. नाखूनों में धारीदार लकीरें कई चीजों की कमी के संकेत हो सकते हैं. इससे कई बीमारियों के संकेतों का पता चलता है. इसी तरह नाखूनों के रंग और नाखूनों की मलिनता से भी बीमारियों का पता चलता है.

इसे भी पढ़ें-सेहत के लिए बेजोड़ है यह पत्तो वाली सब्जी, औषधियों का खजाना, हार्ट से लेकर दिमाग तक को करता है मजबूत

इसे भी पढ़े-वॉक करने का सबसे बेस्ट टाइम क्या है? सुबह-दोपहर या शाम, जान लेंगे तो हर तरह से फायदे में रहेंगे

homelifestyle

कितने दिनों की लाइफ है आपकी, जानना चाहेंगे? आपके इस अंग में छिपा है इसका क्लू


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-long-you-will-live-your-fingernail-tells-you-your-age-doctor-longevity-clue-9164020.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here