Home Lifestyle Health केमिकल वाली छोड़िए…देसी घी से घर पर बनाएं फेस क्रीम, दमकने लगेगा...

केमिकल वाली छोड़िए…देसी घी से घर पर बनाएं फेस क्रीम, दमकने लगेगा चेहरा, लोग पूछेंगे राज

0
0


Last Updated:

Face Glow Tips: रात में सोने से पहले क्रीम को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. इसे ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं है. सुबह उठकर फेस सादे पानी से धो लें. हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करना काफी होता है. यह क्रीम त्वचा को गहराई से पोषण देती है. रूखी और बेजान स्किन को मुलायम बनाती है और फेस पर नैचुरल ग्लो लाने में मदद करती है.

खंडवा. आजकल टीवी, अखबार और सोशल मीडिया पर ऐसे विज्ञापन खूब नजर आते हैं, ’10 मिनट में ग्लो’, ‘झुर्रियां गायब’, ‘दाग-धब्बों से छुटकारा’. इन दावों के चक्कर में लोग हजारों रुपये की महंगी क्रीम खरीद लेते हैं. शुरू में असर दिखता भी है लेकिन कुछ समय बाद कई क्रीम स्किन को नुकसान पहुंचाने लगती हैं क्योंकि इनमें केमिकल्स की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर चेहरे की देखभाल कैसे की जाए, तो इसका जवाब छिपा है दादी-नानी के पुराने देसी नुस्खों में.

मध्य प्रदेश के खंडवा के ब्यूटी पार्लर संचालक नीलेश सेन Bharat.one को बताते हैं कि देसी घी से बनी फेस क्रीम स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है. यह पूरी तरह नैचुरल होती है और बाजार की महंगी क्रीम की तुलना में ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है. नीलेश सेन के मुताबिक, देसी घी में मौजूद पोषक तत्व स्किन को अंदर से पोषण देते हैं, जिससे चेहरा हेल्दी और सॉफ्ट नजर आता है.

घर पर ऐसे बनाएं देसी घी की क्रीम
उन्होंने कहा कि इस क्रीम को बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता. सबसे पहले दो चम्मच शुद्ध देसी घी लें. अब इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिला लें. इसके बाद चम्मच से इस मिश्रण को एक ही दिशा में लगातार चलाते रहें. मिलाते समय अगर ऊपर से पानी अलग होता है, तो उसे निकालते रहें. कुछ देर बाद घी हल्का, मुलायम और क्रीमी टेक्सचर में बदल जाएगा, बिल्कुल क्रीम जैसा. अब इस क्रीम को किसी साफ और सूखे डिब्बे में भरकर रख लें.

स्किन के लिए फायदेमंद क्रीम
ब्यूटीशियन नीलेश सेन आगे बताते हैं कि यह क्रीम स्किन को गहराई से पोषण देती है. रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाती है. चेहरे पर नैचुरल चमक लाने में मदद करती है. झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में सहायक है. खास बात यह है कि यह क्रीम सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी सुरक्षित मानी जाती है.

कब और कैसे करें इस्तेमाल?
इस क्रीम को रात में सोने से पहले चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. चेहरे पर ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं है. सुबह उठकर चेहरा सादे पानी से धो लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करना काफी होता है.

इस्तेमाल से पहले सावधानी
नीलेश सेन ने कहा कि भले ही यह पूरी तरह नैचुरल क्रीम है लेकिन हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर किसी तरह की जलन या एलर्जी महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल न करें.

About the Author

authorimg

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

देसी घी से घर पर बनाएं फेस क्रीम, दमकने लगेगा चेहरा…लोग पूछेंगे राज

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/fashion-beauty-tips-make-desi-ghee-face-cream-at-home-for-natural-glow-local18-10132568.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here