Home Lifestyle Health क्या आपका भी बार-बार बढ़ जाता है यूरिक एसिड? कंट्रोल करने के...

क्या आपका भी बार-बार बढ़ जाता है यूरिक एसिड? कंट्रोल करने के लिए रोज खाएं ये 5 खट्टी चीजें, जल्द मिलेगी राहत

0
5


Last Updated:

Control uric acid: यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए पाइनएप्पल, अंगूर, नींबू, आंवला और संतरा का सेवन करें. ये खट्टे फल यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मददगार होते हैं.

क्या बार-बार बढ़ जाता है यूरिक एसिड? कंट्रोल करने के लिए खाएं ये 5 खट्टी चीजें

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए खाएं ये 5 खट्टे फल. (Canva)

हाइलाइट्स

  • यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए पाइनएप्पल खाएं.
  • अंगूर का सेवन यूरिक एसिड कम करने में मददगार.
  • नींबू, आंवला और संतरा भी फायदेमंद.

Control uric acid: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल कई बीमारियों की वजह बन रही है. यूरिक एसिड का बढ़ना इनमें से एक है. यूरिक एसिड हमारे ब्लड में मौजूद एक केमिकल है, जिसका निर्माण प्यूरीनयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से होता है. शरीर में यूरिक एसिड तब तक ही सही है जब तक वह हद में रहे. क्योंकि, अनकंट्रोल होने पर कई परेशानियां हो सकती हैं. जोड़ों में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से काफी ज्यादा दर्द और सूजन होने लगता है. यही नहीं, काफी मात्रा में यूरिक एसिड बनने की वजह से किडनी पर भी असर पड़ता है. अगर आप ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो अपने खानपान पर ध्यान दें. कुछ ऐसे खट्टे खाद्य पदार्थ हैं, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है. अब सवाल है कि आखिर यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं? इस बारे में Bharat.one को बता रही हैं डाइट फॉर डिलाइट क्लीनिक नोएडा की सीनियर डाइटिशियन खुशबू शर्मा-

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए खाएं ये खट्टी चीजें

पाइनएप्पल: डाइटिशियन खुशबू शर्मा के मुताबिक, ब्लड में बढ़ते यूरिक एसिड की परेशानी को कम करने के लिए पाइनएप्पल का सेवन करें. पाइनएप्पल विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है. इसकी मदद से यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है.

अंगूर: अंगूर एक ऐसा फल है, जो कई लोगों को पसंदीदा होता है. ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए अंगूर का सेवन करना प्रभावी माना जा सकता है. इसे आप सीधे तौर पर खा सकते हैं. वहीं, इसका जूस, सलाद, जैम जैसी रेसिपी को बनाकर भी खाया जा सकता है.

नींबू: नींबू में मौजूद तत्व यूरिक एसिड को कम कर सकता है. साथ ही इससे जोड़ों की सूजन और दर्द को कम किया जा सकता है. इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी लें, इसमें 1 चम्मच नींबू चम्मच नींबू का रस डालकर इसे खाली पेट पिएं.

आंवला: यूरिक एसिड के स्तर को घटाने के लिए आंवला का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. इसका सेवन करने आप चटनी, आंवला का पानी, आंवला की चाय के रूप में कर सकते हैं. साथ ही खाली पेट 1 आंवला खाने से भी काफी हद तक यूरिक एसिड के स्तर को घटाने में मदद मिल सकती है.

संतरा: जोड़ों में यूरिक एसिड की परेशानी को कंट्रोल करने के लिए संतरा का सेवन करना काफी प्रभावी माना जा सकता है. इसका सेवन आप जूस या फिर सलाद के रूप में कर सकते हैं. वहीं, संतरा एक फल है, तो इसे सीधे रूप से भी किया जा सकता है.

homelifestyle

क्या बार-बार बढ़ जाता है यूरिक एसिड? कंट्रोल करने के लिए खाएं ये 5 खट्टी चीजें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-5-sour-fruits-to-control-uric-acid-must-eat-lemon-pineapple-greaps-for-remove-problem-dietitian-khusboo-sharma-advice-9113176.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here