Home Lifestyle Health क्या आपने कभी साबुन की एक्सपायरी डेट चेक किया है? भूलकर भी...

क्या आपने कभी साबुन की एक्सपायरी डेट चेक किया है? भूलकर भी न करें ऐसे शोप का इस्तेमाल, वरना स्किन हो जाएगी बर्बाद

0
6


Last Updated:

Expiry Soap Damage Skin: क्या कभी आपने साबुन की एक्सपायरी डेट चेक किया है. अधिकांश लोग इसके बारे में जानते नहीं है लेकिन अगर आपने एक्सपायर साबुन का इस्तेमाल किया है तो इससे स्किन में भारी परेशानी हो सकती है.

क्या आपने कभी साबुन की एक्सपायरी डेट चेक किया है? भूलकर भी न करें ऐसा

क्या होगा अगर कोई एक्सपायर साबुन का इस्तेमाल करे.

Expiry Soap Damage Skin: आमतौर पर लोग साबुन के बारे में नहीं जानते हैं कि यह कब एक्सपायर होता है. हालांकि अन्य खाने-पीने की वस्तुओं की तरह साबुन भी एक्सपायर होता है. ऐसे में अगर कोई एक्सपायर साबुन लगा लें तो इसका उसके शरीर पर क्या असर होगा. सबसे बड़ी बात यह है कि आमतौर पर साबुन के पैकेट में लोग कभी नहीं देखते हैं कि यह कब एक्सपायर हो रहा है. जब आप साबुन को खोलेंगे तो भी यह पता नहीं लगेगा कि साबुन एक्सपायर हो गया है क्योंकि साबुन के रंग-रूप में कोई फर्क नहीं दिखता है. इसलिए आपको यह जानना चाहिए कि जब आप एक्सपायर साबुन लगा लेंगे तो इससे क्या होगा.

बैक्टीरिया को मारने की क्षमता नहीं
इंडियन एक्सप्रेस की खबर में एस्थेटिक फिजिशियन और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. करुणा मल्होत्रा बताती हैं कि एक्सपायर साबुन लगाने से स्किन को भारी दिक्कत हो सकती है. उन्होंने बताया कि समय के साथ साबुन का असर कम होता जाता है. खासकर के इसमें बैक्टीरिया को मारने की क्षमता नहीं रह पाती है. साबुन जब एक्सपायर हो जाता है तब इसका पीएच लेवल भी बदल जाता है जिससे स्किन में इरीटेशन जैसे लक्षण दिखते हैं लेकिन लंबे समय तक इसे लगाने से स्किन में कई तरह की दिक्कतें हो सकती है.

स्किन में हो जाएगी ये परेशानी
डॉ. करुणा मल्होत्रा ने बताया कि एक्सपायर साबुन लगाने से स्किन में इरीटेशन, ड्राइनेस और एलर्जीक रिएक्शन हो सकता है. अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो इसका नुकसान ज्यादा होगा. इससे भी ज्यादा नुकसान तब होगा जब एक्सपायर प्रोडक्ट में हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस घुस जाएंगे. जब कोई प्रोडक्ट अपनी प्रभावकारित छोड़ देता है तब उसमें बैक्टीरिया और फंगस का बसेरा हो जाता है. इससे बीमारियों वाले इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है.

कैसे समझें कि साबुन एक्सपायर हो गया
डॉ. मल्होत्रा कहती हैं कि एक्सपायर साबुन का पहचानना थोड़ा मुश्किल है लेकिन गौर से देखेंगे निश्चित ही पहचान लेंगे. सबसे पहले तो साबुन के पैकेट पर देख लीजिए कि कब तक इसका यूज हो सकता है. जब इससे पता न चले तो साबुन को गौर से देखिए. साबुन का रंग हल्का हो गया होगा. इसके अलावा इसमें कोई खुशबू नहीं होगी. अगर साबुन में मुड़ाव आ गया हो तो भी इसका यूज नहीं करना चाहिए.

सही साबुन का चयन कैसे करें
डॉ. करुणा मल्होत्रा कहती हैं कि हल्का और बिना खुशबू वाला साबुन स्किन के लिए बेहतर होता है. इससे स्किन का पीएच बैलेंस सही रहती है. इसके साथ ही ज्यादा पुराना साबुन न लगाएं तो ज्यादा अच्छा है.

इसे भी पढ़ें-पेट में सड़ जाता है भोजन, गैस और एसिड से फूल जाता है उदर, इन 3 उपायों से सारी समस्याओं पर लगेगा लगाम

इसे भी पढ़ें-किडनी की सेहत को महफूज रखना है तो इन 5 फूड को अभी से कर लें डाइट में शामिल, शरीर का जहर आसानी से निकलता रहेगा

homelifestyle

क्या आपने कभी साबुन की एक्सपायरी डेट चेक किया है? भूलकर भी न करें ऐसा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-have-you-ever-checked-the-expiry-date-of-soap-never-use-such-soap-cause-skin-issues-9110289.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here