Home Lifestyle Health क्या आप भी देर रात तक चलाते हैं मोबाइल, तो हो जाएं...

क्या आप भी देर रात तक चलाते हैं मोबाइल, तो हो जाएं सावधान, इस खतरनाक बीमारी के हो सकते हैं शिकार

0
5


Last Updated:

Mobile Sideeffects: मोबाइल फोन का अत्याधिक इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. अगर आप भी देर रात तक मोबाइल फोन चलाते हैं, तो सावधान होने की जरूरत है. वरना इससे आप मिर्गी के शिकार हो सकते हैं. भारत में प्…और पढ़ें

रात को आप भी चलाते हैं मोबाइल, तो हो जाएं सावधान, बीमारी के हो सकते हैं शिकार

रात मे मोबाइल चलाने वाले हो जाएं सावधान

हाइलाइट्स

  • मोबाइल का अत्याधिक उपयोग सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.
  • रात में मोबाइल चलाने से मिर्गी के दौरे पड़ सकते हैं.
  • बच्चों में मोबाइल का अधिक उपयोग मिर्गी का खतरा बढ़ाता है.

वसीम अहमद /अलीगढ़. आज के दौर में मोबाइल प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. इस डिजिटल दुनिया में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ने जहां काम आसान कर दिया है, तो वहीं ये नुकसान का सबब भी बन सकता है. जीवन के बहुत से काम के आलावा मनोरंजन के साधन भी मोबाइल हो चुका है. जहां बड़े बुज़ुर्गो से लेकर छोटे बच्चे तक मोबाइल के आदि हो चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोबाइल फोन का अत्याधिक इस्तेमाल करने से आपकी सेहत को भारी नुकसान हो सकता है. ये हम आपको बता रहे हैं. यदि आपने अभी ध्यान नहीं दिया तो आपका आने वाला समय बेहद ही पीड़ादायक हो सकता है, तो अभी से सावधान हो जाइए. बता दें कि मोबाइल फोन से निकलने वाले रेज से यूजर्स की सेहत को भारी नुकसान हो सकता है. जी हां! इसके साथ-साथ आप कई प्रकार की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं. मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल से मिर्गी के दौरे आ सकते हैं.

जानकारी देते हुए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुलश्रेष्ठ ने बताया कि भारत में प्रति एक हजार लोगों पर 6 लोगों को ये बीमारी है. बच्चों में इसका खतरा अधिक है. इसके आलावा मोबाइल के अत्याधिक इस्तेमाल से दौरे पड़ने की संभावना बढ़ जाती है. डॉ. अलोक कुलश्रेष्ठ बताते हैं कि वर्तमान में मोबाइल फोन की स्क्रीन को अधिक देर तक देखना. नींद पूरी नहीं होने से भी रोगी बढ़े हैं. इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके लोगों को दोबारा दौरे पड़ने के मामले देखे गए हैं.

कम से कम 3 साल दवा का सेवन करना पड़ता है. मिर्गी की बीमारी का मुख्य कारण तनाव है. अधिकतर यह बीमारी 12 से 18 साल के बीच होती है. मिर्गी की दवाइयां कम से कम 3 साल तक खानी होती है. इसके अलावा किसी मरीज को अधिक दौरे पड़ते हैं, तो 5-6 साल तक भी इलाज चल सकता है. मिर्गी रोग से बचाव के इंजेक्शन, नोजल स्प्रे भी आ रही है.

homelifestyle

रात को आप भी चलाते हैं मोबाइल, तो हो जाएं सावधान, बीमारी के हो सकते हैं शिकार


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-using-mobile-phone-till-late-night-can-lead-to-epilepsy-local18-9111041.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here