Thursday, March 5, 2026
36 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

क्या दही खाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है? आखिर क्या है यह अनोखा कनेक्शन, डॉक्टर ने बताई हकीकत


Last Updated:

Causes of Cold and Flu: कई लोग मानते हैं कि दही खाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है, लेकिन यह बात सही नहीं है. डॉक्टर्स की मानें तो बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की सबसे बड़ी वजह वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन है. दही से इसका कोई लेना-देना नहीं है. दही एक प्रोबायोटिक है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है और सेहत को फायदा पहुंचाता है.

क्या दही खाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है? आखिर क्या है यह अनोखा कनेक्शनZoom

डॉक्टर की मानें तो सर्दी जुकाम की वजह वायरस होता है.

Tips To Prevent Cold Flu: अधिकतर लोगों को खाने के साथ दही खाना पसंद करते हैं. इस वक्त मौसम बदल रहा है और बड़ी संख्या में लोग सर्दी-जुकाम का शिकार हो रहे हैं. कई लोग मानते हैं कि बदलते मौसम में दही नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे सर्दी-जुकाम या खांसी हो सकती है. बड़े-बुजुर्गों का तर्क होता है कि दही की तासीर ठंडी होती है, जो कफ को बढ़ा सकती है. अब सवाल है कि क्या वाकई दही खाने से लोग सर्दी-जुकाम का शिकार हो सकते हैं? अगर आप भी ऐसा मानते हैं, तो आपको इसकी हकीकत जान लेनी चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम की सबसे बड़ी वजह वजह इंफ्लुएंजा वायरस है. इसका सीधेतौर पर दही से कोई लेना देना नहीं होता है. लोगों को गलतफहमी से बचने की जरूरत है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने Bharat.one को बताया कि दही सीधे तौर पर सर्दी या जुकाम पैदा नहीं करता है. इसकी सबसे बड़ी वजह वायरल इंफेक्शन होता है. दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जिसमें लैक्टोबैसिलस जैसे अच्छे बैक्टीरिया होते हैं. ये बैक्टीरिया हमारी आंतों के स्वास्थ्य को सुधारते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं. एक मजबूत इम्यून सिस्टम सर्दी-जुकाम पैदा करने वाले वायरस से लड़ने में मदद करता है. दही में मौजूद पोषक तत्व शरीर की सूजन कम करने में मददगार हो सकते हैं. दही खाने से सर्दी-जुकाम नहीं होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि अक्सर लोग फ्रिज से निकला हुआ एकदम ठंडा दही खा लेते हैं, जो गला खराब होने की वजह बन सकता है. यह कंडीशन वायरस के लिए आक्रमण करना आसान बना देती है. इसलिए समस्या दही में नहीं, बल्कि उसके तापमान में है. अगर आप दही को रूम टेंपरेचर पर खाएं, तो इससे सर्दी-जुकाम होने का खतरा न के बराबर हो जाता है. अगर आप पहले से सर्दी-जुकाम से जूझ रहे हैं, तब आप दही को अवॉइड कर सकते हैं. दही कुछ लोगों में म्यूकस बढ़ा सकता है. इसलिए फ्लू से जूझ रहे लोग दही खाने में सावधानी बरतें और इसका सेवन दोपहर के वक्त करें, तो बेहतर रहेगा.

एक्सपर्ट की मानें तो दही सेहत के लिए एक सुपरफूड है, जिसमें कैल्शियम, प्रोटीन समेत तमाम पोषक तत्व होते हैं. दही का सेवन हड्डियों और पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है. संतुलित मात्रा में ताजा दही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी ही होता है. बस ध्यान रखें कि इसे फ्रिज से सीधे निकालकर या रात के वक्त खाने से बचें. सही तरीके से खाया गया दही आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाकर आपको बीमारियों से दूर रखेगा. अगर आपको पहले से कोई बीमारी है, तो दही खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-can-eating-curd-cause-cold-doctor-sonia-rawat-reveals-truth-know-real-reason-of-cold-flu-10231040.html

Hot this week

बदलते मौसम पशुओं की ऐसे करें देखभाल, नहीं तो कम हो जाएगा दूध, अपनाएं यह देसी उपाय

होमवीडियोagricultureबदलते मौसम पशुओं की ऐसे करें देखभाल, नहीं...

Topics

बदलते मौसम पशुओं की ऐसे करें देखभाल, नहीं तो कम हो जाएगा दूध, अपनाएं यह देसी उपाय

होमवीडियोagricultureबदलते मौसम पशुओं की ऐसे करें देखभाल, नहीं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img