Home Lifestyle Health क्या सेब के बीज में जहर होता है? कितने बीज खाने से...

क्या सेब के बीज में जहर होता है? कितने बीज खाने से हो सकती है मौत, हकीकत जानकर रह जाएंगे दंग

0
8


How Many Apple Seeds Can Cause Death: कई फलों के बीज बेहद फायदेमंद माने जाते हैं और लोग बीमारियों से निजात पाने के लिए इनका सेवन करते हैं. जबकि कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनके बीज न खाने की सलाह दी जाती है. लोगों को हेल्दी रहने के लिए रोज एक सेब खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसके बीजों को अवॉइड करना चाहिए. माना जाता है कि सेब के बीज में खतरनाक तत्व होते हैं, जो शरीर में जाकर जहर बन सकते हैं. अब सवाल है कि क्या वाकई सेब के बीज में जहर होता है? अगर ऐसा है, तो कितने बीज खाने से इंसान की मौत हो सकती है? इससे जुड़ी सच्चाई जान लीजिए.

यूरोपियन जर्नल ऑफ बायोमेडिकल एंड फार्मास्युटिकल साइंसेज के मुताबिक सेब के बीजों में एमिग्डालिन (Amygdalin) नामक केमिकल पाया जाता है. सेब के बीज अच्छी तरह चबाने या पीसने पर एमिग्डालिन हाइड्रोजन साइनाइड (Cyanide) में बदल जाता है. साइनाइड जहरीला केमिकल होता है, जो अधिक मात्रा में शरीर में पहुंच जाए, तो तुरंत मौत हो सकती है. हालांकि सेब के बीज खाना सुरक्षित माना जा सकता है. सेब के बीज में लगभग 1 से 4 मिलीग्राम एमिग्डालिन होता है, लेकिन यह सब साइनाइड में नहीं बदलता है. इन बीजों से बेहद कम हाइड्रोजन साइनाइड बनता है, जो खतरनाक नहीं है.

सेब के कितने बीज खाने से हो सकती है मौत?

ब्रिटानिका की रिपोर्ट के अनुसार ज्यादा मात्रा में सेब के बीज पीसकर खाने से शरीर में टॉक्सिसिटी पैदा हो सकती है. सेब के 150 से ज्यादा बीज चबाकर या पीसकर खाना खतरनाक हो सकता है. कई रिसर्च में यह सामने आया है कि सेब के 100 ग्राम से अधिक बीज पीसकर खाना घातक हो सकता है. अगर कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा मात्रा में सेब के बीज खाए, तो इससे हाइड्रोसाइनिक एसिड यानी साइनाइड का असर दिख सकता है और सांस लेने में कठिनाई, चक्कर आना, उल्टी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं. ऐसी कंडीशन में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

कितना साइनाइड शरीर के लिए जानलेवा?

कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि इंसानों में बॉडी वेट के अनुसार साइनाइड टॉक्सिसिटी महसूस हो सकती है. शरीर के वजन के प्रति किलो के हिसाब से 0.5 से 3.5 मिलीग्राम साइनाइड की डोज खतरनाक हो सकती है और इससे मौत हो सकती है. CDC की रिपोर्ट बताती है कि बड़ी मात्रा में साइनाइड के संपर्क में आने से ऐंठन, स्लो हार्ट रेट और रेस्पिरेटरी फेलियर की नौबत आ सकती है, जिससे मौत हो सकती है. कम मात्रा में साइनाइड के संपर्क में आने से चक्कर, मतली और कमजोरी जैसी परेशानियां हो सकती हैं. साइनाइड बेहद खतरनाक केमिकल है, जो मौत के घाट उतार सकता है.

 यह भी पढ़ें- खूब टहलने के बाद भी वजन नहीं हो रहा कम? अपनाएं यह खास ट्रिक, जल्द पिघल जाएगी चर्बी ! जरूर करें ट्राई


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-are-apple-seeds-poisonous-to-humans-expert-explains-fact-kya-seb-ke-beej-me-jahar-hota-hai-8679285.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here