All About Mindful Eating: आजकल लोग स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट लेते हैं, लेकिन खाने के दौरान छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं. खाना खाने के दौरान कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए, तो शरीर को डाइट का पूरा फायदा नहीं मिल पाता है. सुनकर चौंक रहे होंगे, लेकिन यह बात बिल्कुल सही है. आप क्या खाना खा रहे हैं, इससे ज्यादा जरूरी है कि आप खाना किस तरह खा रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो खाना खाने के सही तरीके को माइंडफुल ईटिंग कहा जाता है. अगर आप सही तरीके से डाइट प्लान करें और उसे सही तरीके से खाएं, तो लंबी उम्र तक हेल्दी और फिट रह सकते हैं.
नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने Bharat.one को बताया कि आज के जमाने में लोग खाने के दौरान अपना स्मार्टफोन, लैपटॉप या टीवी देखते रहते हैं, जिससे वह खाने पर पूरी तरह फोकस नहीं कर पाते हैं. इससे उनकी सेहत पर बुरा असर होता है. सभी लोगों को माइंडफुल ईटिंग पर ध्यान देना चाहिए. माइंडफुल ईटिंग एक ऐसा तरीका है, जिसमें आप खाना खाते समय सिर्फ खाने पर फोकस करते हैं. इससे आप खाने के स्वाद को एंजॉय कर पाते हैं और खाने का सीधा असर फिजिकल व मेंटल हेल्थ पर होता है. यह एक हेल्दी ईटिंग हैबिट होती है.
डाइटिशियन ने बताया कि खाने के दौरान फोन, टीवी या लैपटॉप देखने से लोगों का ध्यान वहीं रहता है और कभी वे ओवरईटिंग कर लेते हैं, तो कभी सही तरीके से खाना नहीं खा पाते हैं. इसका असर सेहत पर पड़ता है. माइंडफुल ईटिंग से आप अपने शरीर की भूख और सैटिस्फेक्शन के संकेतों को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं. धीमे और ध्यानपूर्वक खाने से खाना अच्छी तरह से पचता है. इससे पाचन तंत्र पर कम दबाव पड़ता है. माइंडफुल ईटिंग से वजन कंट्रोल रहता है और इससे स्वास्थ्य समस्याएं कम होती हैं. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि माइंडफुल ईटिंग खाने का एक हेल्दी तरीका है.
माइंडफुल ईटिंग के 5 जरूरी टिप्स
– खाने के समय अपने भोजन पर पूरी तरह से ध्यान लगाएं. इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप और टीवी न देखें.
– खाने को धीरे-धीरे और अच्छी तरह से चबाएं. खाने को एंजॉय करें, लेकिन ओवरईटिंग से हर हाल में बचें.
– आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करें. कोशिश करें कि डाइट में फूड्स की वैरायटी रहे.
– खाने के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ें. शांत और परिवार के साथ बैठकर अच्छे वातावरण में खाना खाएं.
– माइंडफुल ईटिंग के दौरान आप खाने के प्रति पॉजिटिव सोच रखें और स्ट्रेस से बचने की कोशिश करें.
यह भी पढ़ें- सिर्फ इस चीज का रखें ध्यान, शरीर में न होने दें कमी, उम्र का नहीं दिखेगा असर, बने रहेंगे जवान !
FIRST PUBLISHED : September 7, 2024, 08:28 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-what-is-mindful-eating-how-to-eat-meals-for-maximum-benefits-dietician-explains-healthy-diet-tips-8664081.html







