Last Updated:
कॉलेजन त्वचा, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाए रखता है. संतरा, नींबू, अमरूद, अनानास, पपीता और बेरी फल कोलेजन बढ़ाने में सहायक हैं. संतुलित आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है.
स्किन को टाइट रखने के लिए कॉलेजन जरूरी है.
हाइलाइट्स
- कॉलेजन त्वचा, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखता है.
- संतरा, नींबू, अमरूद, पपीता और बेरी फल कोलेजन बढ़ाने में सहायक हैं.
- संतुलित आहार और हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है.
कॉलेजन हमारे शरीर में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है, जो त्वचा, हड्डियों, मांसपेशियों और टिश्यू को मजबूत और लचीला बनाए रखने में मदद करता है. यह त्वचा की लोच (elasticity) बनाए रखता है, जिससे त्वचा टाइट और जवां बनी रहती है. उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कॉलेजन का उत्पादन कम होने लगता है, जिससे त्वचा पर झुर्रियां, महीन रेखाएं और ढीलापन आने लगता है. इसके अलावा, धूम्रपान, ज्यादा धूप में रहना, तनाव और असंतुलित आहार भी कॉलेजन उत्पादन को प्रभावित करते हैं. इसलिए, अगर आप लंबे समय तक जवां दिखना चाहते हैं, तो अपने आहार में ऐसे फलों को शामिल करें जो शरीर में प्राकृतिक रूप से कॉलेजन बढ़ाने में मदद करें.
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, संतरा, नींबू और मौसमी जैसे साइट्रस फल विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक होते हैं. अमरूद भी विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखता है. अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो त्वचा की सूजन को कम करने और उसकी मरम्मत करने में मदद करता है. पपीता भी एक बेहतरीन फल है, जिसमें विटामिन C, A और एंजाइम मौजूद होते हैं, जो त्वचा को टाइट बनाए रखते हैं और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं. जामुन, ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे बेरी फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो त्वचा की चमक बनाए रखते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं.
इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स और बीज, हड्डियों का शोरबा, अंडे और मछली जैसे खाद्य पदार्थ भी कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं. स्वस्थ त्वचा के लिए संतुलित आहार के साथ पर्याप्त पानी पीना, धूम्रपान से बचना और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना भी जरूरी है. अगर आप इन सभी चीजों का ध्यान रखते हैं, तो आपकी त्वचा लंबे समय तक टाइट, कोमल और चमकदार बनी रहेगी.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-include-these-fruits-and-vegetables-in-diet-for-youthful-skin-boost-collagen-9131261.html







