Home Lifestyle Health खजूर के साथ दूध पीने से क्या होगा? बुढ़ापे तक इस कॉम्बिनेशन...

खजूर के साथ दूध पीने से क्या होगा? बुढ़ापे तक इस कॉम्बिनेशन को कहेंगे थैंक्स, जानें वजह

0
6



कहते हैं कि जितना अच्छा खाओगे बुढ़ापे तक उतने ही हेल्दी रहोगे. ऐसे में दूध का सेवन हर कोई बेहतरीन मानता है, क्योंकि यह आपके हर अंगों के लिए हेल्दी माना जाता है. इंसान की जब उम्र बढ़ने लगती है तो सबसे पहले हड्डियों पर इसका असर दिखता है और अगर इसको ही ठोस रखना है तो दूध को खूजर के साथ सेवन करें. गर्म दूध के साथ खजूर खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. दोनों का संयोजन शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करता है, जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है.

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, खजूर में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जबकि दूध में प्रोटीन और कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं. दोनों के संयोजन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और हड्डियों की सेहत भी बेहतर होती है. आइए जानते हैं इसके और फायदे…

खजूर और दूध का संयोजन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. खजूर में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जबकि दूध में विटामिन D और कैल्शियम होता है. खजूर में प्राकृतिक फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सुचारू बनाता है. जब इसे गर्म दूध के साथ लिया जाता है, तो यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. खजूर में शुगर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है. दूध में प्रोटीन होता है, जो शरीर के मसल्स के निर्माण में मदद करता है.

ध्यान दें यह जरूरी चीज
 कुछ लोगों को गर्म दूध और खजूर का संयोजन पेट के लिए भारी लग सकता है, खासकर जिनका पाचन तंत्र कमजोर है. अगर किसी को सर्दी और खांसी की समस्या हो, तो उन्हें यह संयोजन न लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह थोड़ी गर्मी पैदा कर सकता है, जिससे यह समस्या और बढ़ सकती है. हालांकि, अगर आपको कोई विशेष स्वास्थ्य समस्या हो तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-health-benefits-of-dates-with-warm-milk-this-combination-is-energy-booster-immunity-enhancer-good-for-bones-8899629.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here