यदि आपको या आप के घर किसी को खांसी के साथ सांस फूल रही है, तो सावधान हो जाए कहीं छोटी सी लापरवाही बड़ी बीमारी का रूप में धारण न कर लें. खांसी के साथ सांस फूलना अस्थमा हो सकता है, तो आइए जानते हैं इस बीमारी पर एक्सपर्ट की राय.
15 दिनों से अधिक खांसी आने पर हो जाएं सतर्क
Bharat.one से बात करते हुए प्रेमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सांस रोग विशेषज्ञ अम्मान अली बताते हैं कि खांसी कई प्रकार के होते हैं. एक शॉर्ट टर्म में खांसी आती है जो तीन या चार दिन खांसी आती है. उसे यू आरटीआई कहा जाता है. इस दौरान ऊपर गले में इंफेक्शन होता है यह नॉर्मली वायरल के वजह से होता है और यह घातक नहीं होती है. लेकिन यदि खांसी 15 दिन या एक महीने से ज्यादा हो जाती है और खांसी के साथ-साथ खून भी आने लगता है, मरीज को बुखार हो जाता है और बुखार के साथ-साथ मरीज को भूख नहीं लगती है तो इस दौरान मरीज को टीवी हो सकती है इसलिए खांसी आने पर तत्काल इसका इलाज शुरू कर दें.
खांसी के साथ सांस फूलना अस्थमा का लक्षण
अधिक उम्र के लोगों में यदि लंबे समय से खांसी बनी हुई है और खांसी के साथ खून भी आ रहा है, तो यह लंग कैंसर (फेफड़ों का कैंसर) का संकेत हो सकता है. यदि किसी व्यक्ति को किसी विशेष चीज़ के संपर्क में आने पर खांसी शुरू हो जाती है, जैसे कि ठंडी हवा लगने पर, धूल-मिट्टी में जाने पर, खेतों में जाने के बाद या किसी एलर्जी के संपर्क में आने पर और यदि खांसी रात के समय ज्यादा होती है, तो ये सभी लक्षण अस्थमा की ओर इशारा करते हैं.
खांसी दिल की बीमारी के कारण भी हो सकती है. कई बार शरीर में फ्लूइड ओवरलोड की समस्या हो जाती है, जिससे नसों पर अधिक दबाव पड़ता है. ऐसी स्थिति में रात के समय लेटते ही खांसी बढ़ जाना एक गंभीर संकेत माना जाता है.
योग्य चिकित्सक से ही लें दवाएं
यदि शुरुआती लक्षणों में इस प्रकार की खांसी महसूस हो रही है, तो तुरंत किसी योग्य चिकित्सक को दिखाकर इलाज शुरू कर देना चाहिए. डॉक्टर जांच के बाद एलर्जी से बचाव के उपाय बताते हैं, एंटी-एलर्जी दवाएं देते हैं और यदि कारण दिल से जुड़ा हो, तो उसके अनुसार उपचार किया जाता है. आपकी छोटी-सी लापरवाही आपको अस्थमा का मरीज बना सकती है और गंभीर मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-ignoring-cough-with-breathlessness-can-be-dangerous-say-health-experts-local18-10121958.html







