Last Updated:
Right Time To Drink Milk: शरीर के लिए दूध पोषक तत्वों का खजाना है. ऐसे में दूध का रोज सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है, साथ ही मांसपेशियों का विकास तेजी से होता है. हालांकि, इसका लाभ लेने के लिए दूध पीने के समय…और पढ़ें
ये है दूध पीने का सबसे परफेक्ट समय. (Canva)
Right Time To Drink Milk: सेहतमंद रहने के लिए दूध का सेवन बेहद फायदेमंद है. यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है. एक्सपर्ट की मानें तो, दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, के, डी और आई, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में दूध का रोज सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है, साथ ही मांसपेशियों का विकास तेजी से होता है. हालांकि, इसका लाभ लेने के लिए दूध पीने के समय का जरूर ध्यान रखना चाहिए. अब सवाल है कि आखिर दूध पीने का सही समय क्या है? गलत तरह या समय पर दूध पीने के नुकसान क्या हैं? सेहत के लिए गर्म या ठंडा कैसा दूध फायदेमंद? इस बारे में Bharat.one को बता रही हैं अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ की सीनियर डाइटिशियन प्रीती पांडेय-
दूध पीने का परफेक्ट समय?
एक्सपर्ट की मानें तो, दूध को सेहत का खजाना माना गया है. लेकिन ध्यान रहे कि, खाना खाने के तुरंत बाद दूध न पीएं. साथ ही दूध पीने से तुरंत पहले खट्टी चीजें या फल, दही, नमकीन चीजों के भी सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से सेहत को नुकसान हो सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, खाना खाने के 40 मिनट बाद दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
इतना गर्म दूध अधिक फायदेमंद
डाइटिशियन के मुताबिक, वयस्कों को रात में सोने से करीब एक घंटा पहले दूध पीना चाहिए. बता दें कि, इस पीया गया दूध डाइजेशन सिस्टम को दुरुस्त करता है. यदि आप इस वक्त हल्का गर्म दूध पीते हैं तो कई बीमारियों का खतरा टल जाता है. इसके अलावा दिनभर की थकान भी दूर हो जाती है और आपको अच्छी नींद आती है.
खाली पेट भी दूध पीने से बचें
एक्सपर्ट के मुताबिक खाली पेट दूध पीने से बचना चाहिए. ऐसा करने से कब्ज और गैस की परेशानी हो सकती है. बता दें कि, डाइजेशन संबंधी लोगों को कुछ खाने के बाद ही दूध पीने की सलाह दी जाती है. हालांकि छोटे बच्चों के लिए ऐसा करना नुकसानदायक नहीं होता है. वे किसी भी वक्त दूध पी सकते हैं. ऐसा करने से उन्हें एनर्जी मिलती है. वहीं, बड़ों को सुबह-सुबह दूध पीने से बचना चाहिए.
January 15, 2025, 14:31 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-what-should-be-gap-between-eating-food-and-drinking-milk-expert-say-40-minutes-is-perfect-for-healthy-digestive-system-8961869.html

















