Thursday, February 26, 2026
23.7 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

खाना खाने के बाद पीएं ये दो स्पेशल ड्रिंक, बदल देगा मुंह का स्वाद और शरीर भी रहेगा स्वस्थ


Agency:Bharat.one Bihar

Last Updated:

Special Drink after Dinner: खाना खाने के बाद इन दो स्पेशल ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्वाद में यह काफी चटपटे और जायकेदार होते हैं. यह ना सिर्फ आपके मुंह का स्वाद बदल देगा बल्कि कई बीमारियों से भी राहत दिला…और पढ़ें

X

चटपटेदार

चटपटेदार जायके से भरा है यह स्पेशल ड्रिंक

हाइलाइट्स

  • शहद और नींबू के साथ काली मिर्च का सेवन करें.
  • दूध में अदरक और काली मिर्च मिलाकर पीएं.
  • यह ड्रिंक पाचन सुधारता और वजन घटाने में मदद करता है.

जमुई. खाना खाने के बाद लोग आफ्टर ड्रिंक या मीठा खाने के शौकीन होते हैं. अगर आप भी खाना खाने के बाद ड्रिंक पीने के शौकीन हैं तथा कोल्ड ड्रिंक सहित कई अलग-अलग पेय पदार्थ का सेवन करते हैं, तो आप उनकी जगह काली मिर्च से तैयार होने वाले इन दो स्पेशल ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्वाद में यह काफी चटपटे और जायकेदार होते हैं. यह आपके मुंह के स्वाद को तो बदल ही देंगे.

साथ ही इसमें कई प्रकार के ऐसे फायदे भी हैं, जो आपके शरीर को फायदे पहुंचाएंगे. आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. रास बिहारी तिवारी बताते हैं कि काली मिर्च में कई प्रकार के आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं. उन्होंने बताया कि काली मिर्च केवल एक मसाला ही नहीं, बल्कि यह आयुर्वेद की एक बेहतरीन औषधि भी है.

काली मिर्च और शहद से बनाएं यह स्पेशल ड्रिंक

आयुष चिकित्सक ने बताया कि आप काली मिर्च और शहद से एक स्पेशल ड्रिंक बना सकते हैं. इसके लिए एक कप गर्म पानी लेकर उसमें आधी चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिला लें, फिर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं. इसे अच्छे से मिक्स करें और खाना खाने के बाद इसका सेवन करें. उन्होंने बताया कि यह पाचन को सुधारता है तथा सर्दी जुकाम से राहत देता है. इतना ही नहीं अगर आप काली मिर्च और शहद का यह स्पेशल ड्रिंक का प्रतिदिन सेवन करते हैं, तो यह वजन घटाने में भी मदद करता है. उन्होंने बताया कि काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं. जो पाचन को सुधारने में तथा वजन को कम करने में मदद करते हैं.

सोने से पहले जरूर पीएं काली मिर्च का यह दूध

आयुष चिकित्सक ने बताया कि सोने से पहले आप काली मिर्च का स्पेशल दूध का सेवन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि एक पैन में दूध को गर्म कर उसमें आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर और एक चम्मच अदरक का पेस्ट डालें. इसे अच्छे से मिला कर इसे 1 मिनट तक उबलने दें. आप चाहे तो इसमें दालचीनी डाल सकते हैं. फिर इसे उतार लें तथा कप में छान कर इस में एक चम्मच शहद मिला दें. इसके बाद इसका सेवन करें. यह ड्रिंक आपके पाचन को बढ़ाएगा तथा शरीर को गर्म रखने में मदद करता है. अगर आप भी खाना खाने के बाद आफ्टर ड्रिंक पीने के शौकीन है, तब आप कुछ नया और मजेदार जायका ट्राय कर सकते हैं तथा काली मिर्च से बनाने वाले यह दो स्पेशल ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि, वास्तु टिप्स और हेल्थ बेनिफिट की सलाह, हमारे एक्सपर्ट्स से की गई चर्चा के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, न कि व्यक्तिगत सलाह. हर व्यक्ति की आवश्यकताएं अलग हैं, इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही, कोई चीज उपयोग करें. कृपया ध्यान दें, Bharat.one की टीम किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगी.

homelifestyle

खाना खाने के बाद पीएं ये दो स्पेशल ड्रिंक, बदल देगा मुंह का स्वाद

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-special-drink-after-dinner-drink-a-mixture-of-black-pepper-and-ginger-in-milk-body-digestive-system-becomes-stronger-local18-9000972.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img