Tuesday, March 3, 2026
35 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

खाली पेट शराब पीना ज्यादा खतरनाक क्यों? लिवर स्पेशलिस्ट ने बताई वजह, लापरवाही पड़ जाएगी भारी


Last Updated:

Risks of Drinking Empty Stomach: खाली पेट शराब का सेवन शरीर के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है. लिवर विशेषज्ञों के अनुसार खाली पेट पीने से अल्कोहल सीधे छोटी आंत द्वारा तेजी से अवशोषित होकर खून में मिल जाता है, जिससे लिवर पर अचानक दबाव बढ़ता है, ब्लड शुगर गिर सकता है और पेट की परत को गंभीर नुकसान पहुंचता है.

खाली पेट शराब पीना ज्यादा खतरनाक क्यों? लिवर स्पेशलिस्ट ने बताई वजहZoom

खाली पेट शराब पीने से स्टमक लाइनिंग को नुकसान होता है.

Alcohol Side Effects on Liver: शराब पीना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है. इससे कई जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. शराब को अगर गलत तरीके से पिएंगे, तो इससे और ज्यादा नुकसान होगा. अक्सर पार्टियों या त्योहार पर लोग खाली पेट शराब पीने की गलती कर बैठते हैं, जो शरीर के लिए घातक साबित हो सकती है. डॉक्टर्स की मानें तो जब पेट में खाना नहीं होता है, तब शराब का असर सीधे और तेज गति से होता है. खाली पेट शराब पीने से नशा जल्दी होता है और हमारे अंदरूनी अंगों को काफी नुकसान भी होता है. शराब पीते वक्त लोगों को यह गलती नहीं करनी चाहिए.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के गैस्ट्रो एंड लिवर डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने Bharat.one को बताया कि जब आप खाली पेट शराब पीते हैं, तो वह पेट में रुकने के बजाय जल्दी छोटी आंत में पहुंच जाती है. पेट में खाना न होने पर छोटी आंत शराब को बहुत तेजी से सोखकर ब्लड स्ट्रीम में भेज देती है. इससे शरीर में ब्लड अल्कोहल कंसंट्रेशन अचानक से बहुत बढ़ जाता है. यही कारण है कि खाली पेट पीने वाला व्यक्ति बहुत जल्दी अपना मानसिक संतुलन खो देता है और उसे चक्कर या बेहोशी का सामना करना पड़ सकता है. कई लोगों को खाली पेट शराब पीने से उल्टी भी होने लगती है, जिससे तबीयत बिगड़ सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि लिवर का मुख्य काम ब्लड से टॉक्सिक एलीमेंट्स को फिल्टर करना है. जब शराब तेजी से अवशोषित होकर लिवर तक पहुंचती है, तो लिवर को उसे प्रोसेस करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. खाली पेट होने के कारण लिवर पर अचानक टॉक्सिक ओवरलोड हो जाता है. लंबे समय तक ऐसा करने से फैटी लिवर, हेपेटाइटिस और लिवर सिरोसिस जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. लिवर स्पेशलिस्ट चेतावनी देते हैं कि खाने की सुरक्षा परत के बिना शराब लिवर की कोशिकाओं को सीधे नष्ट करना शुरू कर देती है.

एक्सपर्ट के मुताबिक खाली पेट शराब पीने का एक बड़ा नुकसान गैस्ट्राइटिस है. शराब की अम्लीय प्रकृति और उसकी तीव्रता पेट की नाजुक अंदरूनी परत को सीधे जला सकती है या उसमें घाव कर सकती है. चूंकि पेट में खाना नहीं होता, इसलिए शराब और पेट के पाचक एसिड मिलकर जलन, अल्सर और गंभीर पेट दर्द पैदा करते हैं. इससे न केवल मतली और उल्टी की समस्या होती है, बल्कि लंबे समय में पाचन शक्ति पूरी तरह कमजोर हो जाती है और पोषक तत्वों का अवशोषण बंद हो जाता है.

खाली पेट शराब पीने से ब्रेन की ओर जाने वाला ब्लड फ्लो बहुत जल्दी प्रभावित होता है. इससे न केवल निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है, बल्कि शरीर के अंगों का तालमेल भी बिगड़ जाता है. यह ब्लैकआउट का एक प्रमुख कारण है. चूंकि पोषक तत्वों की कमी होती है, इसलिए नर्वस सिस्टम पर इसका असर ज्यादा गहरा होता है. इससे भविष्य में न्यूरोलॉजिकल समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है. खाली पेट शराब पीना शरीर के साथ एक ऐसा खिलवाड़ है जिसके परिणाम बहुत ही विनाशकारी हो सकते हैं. लिवर स्पेशलिस्ट का साफ कहना है कि अगर कोई शराब का सेवन करता है, तो उसे पहले भरपूर भोजन करना चाहिए और साथ में पानी का अधिक सेवन करना चाहिए, ताकि शराब का अवशोषण धीमा हो सके.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-drinking-alcohol-on-an-empty-stomach-is-dangerous-liver-doctor-anil-arora-explains-5-biggest-risks-10236598.html

Hot this week

होली पर इन 9 ट्रेडिशनल डिशेज के साथ रंगों के त्योहार का मजा करें दोगुना!

होमफोटोलाइफ़फूडहोली पर इन 9 ट्रेडिशनल डिशेज के साथ...

Topics

होली पर इन 9 ट्रेडिशनल डिशेज के साथ रंगों के त्योहार का मजा करें दोगुना!

होमफोटोलाइफ़फूडहोली पर इन 9 ट्रेडिशनल डिशेज के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img