Last Updated:
Khichdi Vs Daliya: खिचड़ी भारतीय घरों में पसंदीदा है. आयुर्वेद के अनुसार, दाल-चावल की खिचड़ी पाचन, एलर्जी, बच्चों के विकास, गैस, ब्लड प्रेशर और थायराइड में लाभकारी है.

हाइलाइट्स
- दाल-चावल की खिचड़ी पाचन में लाभकारी है.
- गैस की समस्या में दलिया की खिचड़ी फायदेमंद है.
- बच्चों के विकास के लिए दाल-चावल की खिचड़ी अच्छी है.
भारतीय घरों में खिचड़ी बहुत समय से एक पसंदीदा खाना रहा है. कुछ लोग दाल-चावल की खिचड़ी पसंद करते हैं, तो कुछ दलिया की. दोनों ही तरह की खिचड़ी में सब्ज़ियाँ, घी और मसाले डाले जाते हैं. चावल और दलिया, दोनों से बनी खिचड़ी सेहत के लिए अच्छी होती है. खिचड़ी में विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं, जो इसे एक संपूर्ण आहार बनाते हैं. लेकिन कई लोग कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें कौन सी खिचड़ी खानी चाहिए – दलिया वाली या दाल-चावल वाली? आइए जानते हैं कौन सी खिचड़ी किसके लिए ज़्यादा फ़ायदेमंद है.
देखा जाए तो दलिया और चावल दोनों की खिचड़ी सेहत के लिए अच्छी होती है. लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, दाल-चावल की खिचड़ी ज़्यादा फायदेमंद मानी गई है. जिन्हें गेहूं या ग्लूटेन से एलर्जी है, उनके लिए चावल की खिचड़ी अच्छी रहती है. चावल की खिचड़ी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखती है. बच्चों के लिए दाल-चावल की खिचड़ी ज़्यादा फायदेमंद होती है. यह उनके शारीरिक विकास में भी सहायक होती है.
जानकारों के अनुसार, खिचड़ी में दाल की मात्रा ज़्यादा रखनी चाहिए. इससे यह प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत बन जाती है
1. जिन्हें उल्टी, मितली या पेट दर्द रहता है, उन्हें चावल की खिचड़ी खानी चाहिए.
2. अगर आपको डिहाइड्रेशन हो रहा है, तो भी चावल की खिचड़ी ज़्यादा फायदेमंद होती है.
3. अगर आपको कब्ज़ रहता है, तो दलिया की खिचड़ी ज़्यादा फायदेमंद हो सकती है.
4. जिन्हें गैस की समस्या रहती है, उन्हें भी दलिया की खिचड़ी खानी चाहिए. दलिया गैस, दर्द और ऐंठन में आराम देता है.
5. जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें दाल-चावल की खिचड़ी खानी चाहिए, जिसमें दाल की मात्रा ज़्यादा हो. इसमें कुछ सब्जियां भी मिला सकते हैं.
6. अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो आपको दाल-चावल की खिचड़ी खानी चाहिए.
7. थायराइड, डायबिटीज के रोगियों को दलिया की खिचड़ी खानी चाहिए, जिसमें दाल की अच्छी मात्रा हो।
जानकारों के अनुसार, आपको अपनी डाइट में खिचड़ी जरूर शामिल करनी चाहिए. खिचड़ी पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ ताकतवर भी बनाती है. इसे आसानी से पचाया भी जा सकता है.
(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी बातचीत के आधार पर है. यह एक सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए जरूरत पड़ने पर डॉक्टर्स का परामर्श लें. News 18 किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)
New Delhi,Delhi
February 20, 2025, 13:44 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-khichadi-or-daliya-which-khichdi-is-more-beneficial-for-you-ws-d-9046301.html

















