Last Updated:
लीलावती अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि जब सैफ घटना के बाद अस्पताल आए तो वही पहले डॉक्टर थे जिन्होंने उन्हें अटैंड किया. उन्होंने उस रात के बारे में सबकुछ बताया है.
सैफ की इस अटैक के बाद 3-4 सर्जरी हुई.
Saif Ali Khan Attack Latest update: सैफ अली खान पर चाकू से हमले की खबर ने सबको चौंका दिया. बांद्रा जैसे इतने पॉश इलाके में भारी सिक्योरिटी के बीच सेलीब्रिटी के घर में घुसना और ऐसा हमला कोई आम बात नहीं है. लेकिन इस बीच अच्छी खबर ये आ रही है कि सैफ की रिकवरी बेहद फास्ट हो रही है और वह जल्द ही स्पेशल रूम में शिफ्ट किए जा रहे हैं. लीलावती अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बातया कि एक्टर को आज चलाया गया. उन्हें फिलहाल बेड रेस्ट करने को कहा गया है. बुधवार देर रात हुई इस घटना के बारे में कई तरह की जानकारी अब सामने आ रही है.
लीलावती अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि जब सैफ घटना के बाद अस्पताल आए तो वही पहले डॉक्टर थे जिन्होंने उन्हें अटैंड किया. आपने फिल्मों के हीरो तो खूब देखें होंगे, लेकिन सैफ अली खान अस्पताल में एक रीयल हीरो की तरह आए. जब वह अस्पताल आए तो उनके कपड़े खून में लथपथ थे. वह ऑटो से उतरे और उस दौरान उनका बेटा उनके साथ था. अपने बेटे तैमूर का हाथ पकड़कर वो खुद ही अस्पताल में आए थे. वो किसी असली हीरो की तरह अस्पताल में आए थे.’ डॉक्टर बताते हैं कि जिस पॉजिटिव अंदाज से वह रिकवरी कर रहे हैं, वह तारीफ के काबिल है. बता दें कि उनके शरीर से ढाई इंच का चाकू निकाला गया है. सैफ की इस अटैक के बाद 3-4 सर्जरी हुई.
सैफ का इलाज कर रहे न्यूरोसर्जन डॉक्टर नितिन डांगे ने बताया कि सेफ को अब 1 हफ्ते तक बेडरेस्ट की सलाह दी गई है. उन्हें अब ICU वॉर्ड से रूम में शिफ्ट करने के लिए पूरी तरह फिट थे, इसलिए अब हम उन्हें स्पशेल रूम में शिफ्ट कर दिया है.
सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ के घर हमला करने वाला ये शख्स पहले ‘मन्नत’ में घुसने की भी कोशिश कर चुका है. शाहरुख के बंगले में घुसने में विफल होने के बाद, अटैकर ने सैफ अली खान के घर को निशाना बनाया. अटैकर 12वीं मंजिल पर चढ़ गया, जहां सैफ रहते हैं. वह खुली खिड़की से सैफ के बेटे जेह के कमरे में घुसा और उसे एक नौकरानी छिपते हुए देखा. नौकरानी और संदिग्ध की बहस हुई. संदिग्ध ने 1 करोड़ रुपए की मांग की. नौकरानी ने शोर मचाना शुरू किया, तो सैफ अली खान शोर सुनकर कमरे में पहुंचे और हमलावर से हाथापाई की. अटैकर ने उन पर 6 बार धारदार हथियार से वार किया और उन्हें कई गंभीर चोटें आईं.
Mumbai,Maharashtra
January 17, 2025, 14:02 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/trends-saif-ali-khan-attack-latest-update-covered-in-blood-actor-reached-hospital-with-son-taimur-in-auto-lilavati-hospital-doctor-revealed-8966411.html







