Home Lifestyle Health गर्मियों में इन 5 फूड्स का करें सेवन, शरीर में नहीं होगी...

गर्मियों में इन 5 फूड्स का करें सेवन, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी, थकान से भी मिल जाएगा छुटकारा

0
9


Last Updated:

Best Foods For Hydration: गर्मी के मौसम में ऐसे फूड्स का सेवन करना लाभकारी माना जाता है, जिनमें पानी की मात्रा भरपूर हो. खीरा, तरबूज, मूली और टमाटर समेत कई फूड्स में 90% से ज्यादा पानी होता है. इन्हें खाने से ग…और पढ़ें

गर्मियों में इन 5 फूड्स का करें सेवन, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

गर्मियों में खीरा और तरबूज खाने से पानी की कमी नहीं होगी.

हाइलाइट्स

  • खीरा में 96% पानी होता है, रोज खाने से हाइड्रेटेड रह सकते हैं.
  • मूली में 95% पानी होता है, विटामिन C और फाइबर का अच्छा स्रोत है.
  • तरबूज में 92% पानी होता है, हाइड्रेशन और सेहत के लिए फायदेमंद.

Summer Health Tips: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और धीरे-धीरे तापमान बढ़ रहा है. अगले कुछ सप्ताह में गर्मी का असर दिखना शुरू हो जाएगा. गर्मी के मौसम में हमें ज्यादा पानी पीने की जरूरत पड़ती है, क्योंकि ज्यादा टेंपरेचर होने पर शरीर से पसीना निकलता है और इससे बॉडी में पानी की कमी होने लगती है. पानी हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. पानी की कमी होने पर शरीर का टेंपरेचर गड़बड़ हो सकता है और शरीर में टॉक्सिक एलीमेंट्स जमा हो सकते हैं. यही वजह है कि लोगों को अपने शरीर का हाइड्रेशन गर्मियों में ठीक रखने की कोशिश करनी चाहिए.

UCLA की रिपोर्ट के मुताबिक हमारे शरीर को करीब 20% पानी फूड्स से मिल जाता है, जबकि 80% पानी पीने की जरूरत होती है. अगर आप कम पानी पी रहे हैं, तो आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जिनमें पानी की अच्छी मात्रा हो. गर्मियों में शरीर का हाइड्रेशन बेहतर रखने के लिए सही फूड्स का सेवन करना भी बेहद जरूरी है. कई सब्जियों और फलों में 90% तक पानी होता है और इन्हें खाने से शरीर के हाइड्रेशन को सुधारने में मदद मिल सकती है. आइए ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जान लेते हैं, जो शरीर में पानी की कमी दूर कर सकते हैं.

खीरा (Cucumber) – खीरा में करीब 96 % पानी होता है और यह सबसे ज्यादा पानी वाला फूड माना जाता है. इसका ताजगी से भरपूर स्वाद गर्मी में बहुत लाभकारी होता है. रोज खीरा खाने से लोगों को हाइड्रेटेड रहने में मदद मिल सकती है.

मूली (Radish) – अक्सर सलाद में खाई जाने वाली मूली में भी 95% पानी होता है. मूली न सिर्फ पानी से भरपूर होती है, बल्कि यह विटामिन C और फाइबर का भी अच्छा स्रोत है. गर्मियों में मूली खाने से स्वस्थ और हाइड्रेटेड रहा जा सकता है.

टमाटर (Tomato) – हर मौसम में खाया जाने वाला टमाटर गर्मियों में ज्यादा लाभकारी माना जाता है. टमाटर में 94% पानी होता है. इसमें लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, जो हमारी सेल्स को डैमेज से बचाता है और शरीर को हेल्दी रखता है.

तरबूज (Watermelon) – गर्मियों में तरबूज का सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. तरबूज में करीब 92 पर्सेंट पानी होता है. तरबूज में पोषक तत्वों की भरमार होती है, जिसकी वजह से यह हाइड्रेशन के साथ सेहत को सुधार सकता है.

स्ट्रॉबेरी (Strawberries) – पानी के लिहाज से स्ट्रॉबेरी को भी बेहद फायदेमंद माना जा सकता है. इसमें भी 90 पर्सेंट से ज्यादा पानी होता है. स्ट्रॉबेरी में भी पानी, फाइबर और विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है, जो इसे गर्मी के दिनों में स्वास्थ्यवर्धक बनाता है.

homelifestyle

गर्मियों में इन 5 फूड्स का करें सेवन, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-these-5-foods-full-of-water-keeps-body-hydrated-in-summer-garmi-me-health-kaise-banaye-9131048.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here