Last Updated:
Low BP in Summer: सर्दियों के मौसम में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है, तो गर्मियां आते ही बीपी लो होने के मामले बढ़ जाते हैं. आखिर गर्मी का बीपी से क्या कनेक्शन होता है? डॉक्टर से इसकी वजह और बचने के तरी…और पढ़ें
गर्मियों में लो बीपी की समस्या बढ़ जाती है.
हाइलाइट्स
- एक्सपर्ट के मुताबिक गर्मियों में लो बीपी की समस्या काफी बढ़ जाती है.
- गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने से पानी और मिनरल्स की कमी होती है.
- लो बीपी से बचने के लिए रोज 3-4 लीटर पानी पिएं और थकान से बचें.
BP Problems in Summer: उत्तर भारत में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और तापमान कई जगहों पर 35 के पार पहुंच गया है. धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है. गर्मियों का मौसम लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी चैलेंजिंग होता है. इस मौसम में बार-बार बीपी लो होने का खतरा बढ़ जाता है. गर्मी का असर शरीर पर बुरी तरह पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि लोगों को बीपी के बारे में ये बातें जरूर जान लेनी चाहिए, ताकि किसी भी समस्या से बचा जा सके. डॉक्टर से जानने की कोशिश करेंगे कि गर्मियों में बीपी क्यों कम हो जाता है और इससे किस तरह बचा जा सकता है.
नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने Bharat.one को बताया कि गर्मियों में बीपी लो होने की समस्या बढ़ जाती है. गर्मी के मौसम में ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है. जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो इससे ब्लड फ्लो भी धीमा हो जाता है. इससे ब्लड प्रेशर कम हो जाता है. गर्मी के कारण शरीर का तापमान बढ़ता है और शरीर उसे नियंत्रित करने के लिए ज्यादा पसीना निकालता है, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और नमक की भी कमी हो जाती है. इस स्थिति में ब्लड वेसल्स में फैलाव हो जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो जाता है. लो बीपी के मरीजों को गर्मियों में विशेष सावधानी बरतें.
डॉक्टर की मानें तो गर्मियों में ज्यादा काम, ट्रैवलिंग या फिजिकल एक्टिविटी से शरीर थक जाता है. गर्मी में ज्यादा थकावट और तनाव ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं. गर्मी के कारण कमजोरी और थकान महसूस होती है, जिससे शरीर की कार्यक्षमता कम हो जाती है और बीपी कम होने की संभावना बढ़ जाती है. लगातार थकावट से शरीर के अंगों को सही तरीके से काम करने में परेशानी होती है, जिससे लो बीपी के लक्षण बढ़ सकते हैं. बीपी लो होने पर चक्कर आना, सिर में दर्द, थकावट, कमजोरी, धुंधला दिखाई देना और कभी-कभी बेहोशी का अनुभव होता है.
अब सवाल है कि गर्मियों में लो बीपी की समस्या से कैसे बचा जा सकता है? डॉक्टर सोनिया रावत ने बताया कि गर्मियों में लो बीपी की समस्या से बचने के लिए रोज 3 से 4 लीटर पानी पीना जरूरी है. इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे नमक और चीनी वाले पेय पदार्थों का सेवन करें. नारियल पानी, फ्रूट जूस या साधारण ग्लूकोज पानी भी फायदेमंद होता है. ये ड्रिंक्स शरीर में खोई हुई एनर्जी और मिनरल्स को वापस लाते हैं. हल्के, ढीले और आरामदायक कपड़े पहनने से भी शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और पसीना कम निकलता है. लो बीपी के मरीज गर्मियों में नमक का सेवन थोड़ा बढ़ा सकते हैं. ताजे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां और प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाएं. इसके अलावा ज्यादा थकान और शारीरिक मेहनत से बचना चाहिए. परेशानी ज्यादा हो, तो डॉक्टर से मिलें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-low-blood-pressure-problem-increase-in-summer-doctor-tips-to-control-bp-in-hot-weather-9134556.html

















