Last Updated:
Turmeric Milk in Hot Weather: सर्दियों में हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. हालांकि कई लोग मानते हैं कि गर्मियों में हल्दी वाला दूध अवॉइड करना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है. क्या वाकई गर्म…और पढ़ें
हल्दी दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.
हाइलाइट्स
- गर्मियों में हल्दी दूध का सेवन कम करें.
- रात को सोने से पहले हल्दी दूध लें.
- हल्दी पानी का सेवन भी कर सकते हैं.
Is Haldi Doodh Bad in Summer: सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत करने से लेकर गर्माहट देने के लिए हल्दी वाला दूध खूब पीया जाता है. हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर मसाला है, जिसे सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. एक गिलास दूध में चुटकीभर हल्दी डालकर गोल्डन मिल्क तैयार किया जाता है. इन दिनों उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है और हल्की गर्मी शुरू हो गई है. अब सवाल है कि क्या गर्मियों में हल्दी वाला दूध पीना चाहिए या नहीं? क्या गर्मियों में गोल्डन मिल्क से शरीर को नुकसान हो सकता है? इस बारे में हकीकत जानना सबके लिए जरूरी है.
नई दिल्ली के PSRI हॉस्पिटल की डाइटिशियन पूनम दुनेजा ने Bharat.one को बताया कि हल्दी का दूध सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो सूजन को कम करने, संक्रमण से बचने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह दूध हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने और हड्डियों को मज़बूती देने में भी मदद करता है. खासतौर पर सर्दियों में यह हमारे शरीर को गर्मी प्रदान करता है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है. सर्दियों में रोज इस दूध का सेवन किया जा सकता है.
क्या गर्मियों में हल्दी वाला दूध पीना सही है?
डाइटिशियन ने बताया कि गर्मियों में हल्दी वाले दूध का सेवन करना नुकसानदायक नहीं होता है, लेकिन इसका सेवन कम करना चाहिए. हल्दी का दूध गर्मी के मौसम में शरीर की आंतरिक गर्मी को बढ़ा सकता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसका ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है. गर्मी में शरीर पहले से ही अधिक गर्म होता है और हल्दी वाला दूध इस गर्मी को बढ़ा सकता है. इस कंडीशन में लोगों को घबराहट और की समस्या हो सकती है. कभी-कभी हल्दी वाला दूध पीने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन गर्मियों में रोज हल्दी मिल्क पीने से बचना चाहिए.
गर्मियों में कैसे पिएं हल्दी वाला दूध?
एक्सपर्ट के मुताबिक गर्मियों में आप हल्दी वाला दूध रात को सोने से पहले ले सकते हैं, क्योंकि रात के समय शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट धीमा होता है. यह दूध बेहतर तरीके से पचता है और सेहत को नुकसान नहीं होता है. इसके अलावा दूध में हल्दी के साथ एक चुटकी काली मिर्च डालने से करक्यूमिन की अवशोषण क्षमता बढ़ जाती है, जिससे इसके स्वास्थ्य लाभ बढ़ जाते हैं. अगर आप गर्मी में हल्दी दूध पीने से परेशान होते हैं, तो आप हल्दी के पानी का सेवन भी कर सकते हैं, क्योंकि पानी में हल्दी की गर्मी कम होती है और यह शरीर के लिए हल्का होता है.
March 19, 2025, 11:29 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-is-turmeric-milk-harmful-in-summer-dietitian-reveals-truth-kya-garmi-me-haldi-doodh-pee-sakte-hai-9111828.html

















