Home Lifestyle Health गाय भैंस से भी ज्यादा फायदेमंद है इस जानवर का दूध, डेंगू-गठिया...

गाय भैंस से भी ज्यादा फायदेमंद है इस जानवर का दूध, डेंगू-गठिया जैसी गंभीर बीमारी के लिए काल

0
2


Last Updated:

Goat Milk Health Benefits: बकरी का दूध स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है. डेंगू, गठिया, मानसिक तनाव जैसे रोगों में असरदार, जानिए क्यों यह गाय और भैंस के दूध से ज्यादा फायदेमंद है.

X

बकरी

बकरी के दूध के फायदे

हाइलाइट्स

  • बकरी का दूध डेंगू में प्लेटलेट्स स्थिर करने में मदद करता है.
  • बकरी का दूध गठिया और मानसिक तनाव में असरदार है.
  • बकरी का दूध सुपाच्य और गैस नहीं बनाता.

बकरी के दूध के फायदे: आज के दौर में लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से कहीं ज्यादा सजग हो गए हैं. खानपान की बात हो या घरेलू इलाज की, अब लोग केवल चलन पर नहीं बल्कि वैज्ञानिक और पारंपरिक दोनों आधारों पर ध्यान दे रहे हैं. इसी कड़ी में बकरी के दूध की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. कभी गांवों तक सीमित रहने वाला यह दूध अब शहरी परिवारों की भी पसंद बन रहा है.

हजारीबाग के सदर अस्पताल में आयुष विभाग के अनुभवी चिकित्सक डॉ. मकरंद कुमार मिश्रा बताते हैं कि बकरी का दूध न केवल सुपाच्य होता है बल्कि इसके गुण कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी रखते हैं. उनका कहना है कि बकरी के दूध में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को भीतर से मजबूत करते हैं. यही कारण था कि महात्मा गांधी भी इसके सेवन को प्राथमिकता देते थे.

डेंगू के मरीजों के लिए यह दूध किसी संजीवनी से कम नहीं. जब डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या गिरती है, तब बकरी का दूध उसे स्थिर करने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और आयरन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर बनाते हैं.

यह दूध मानसिक तनाव कम करने, जोड़ों के दर्द से राहत देने और गठिया जैसी पुरानी समस्याओं में भी कारगर माना जाता है. सबसे खास बात यह है कि यह दूध गैस नहीं बनाता और आसानी से पच जाता है, जिससे यह बच्चों, बुजुर्गों और रोगियों के लिए भी पूरी तरह उपयुक्त है.

डॉ. मिश्रा का मानना है कि यदि देसी नस्ल की बकरी का दूध नियमित रूप से लिया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए किसी औषधि से कम नहीं. उन्होंने यह भी सलाह दी कि इसे सुबह या शाम आवश्यकता अनुसार सेवन करना सबसे बेहतर होता है.

आज जब लोग महंगे सप्लीमेंट्स और एलोपैथिक इलाज पर निर्भर हो चुके हैं, ऐसे में बकरी का दूध एक प्राकृतिक, सस्ता और प्रभावी विकल्प बनकर उभर रहा है.

homelifestyle

गाय-भैंस से भी ज्यादा फायदेमंद है इस जानवर का दूध, डेंगू-गठिया के लिए काल

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-goat-milk-benefits-dengue-arthritis-mental-health-hazaribagh-local18-9171924.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here