Home Lifestyle Health गुग्गुल बेहद चमत्कारी गोंद, आयुर्वेद में बताए हैं इसके कई फायदे, उपयोग

गुग्गुल बेहद चमत्कारी गोंद, आयुर्वेद में बताए हैं इसके कई फायदे, उपयोग

0
3


Last Updated:

Guggul Health Benefits: गुग्गुल एक महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक औषधि है जो वात, पित्त, कफ, इंफ्लेमेशन और मोटापा कंट्रोल करने में लाभकारी है. इसका उपयोग आंख, कान, पेट आदि रोगों के इलाज में होता है. यह अल्सर, मुंहासे, ब…और पढ़ें

सर्वगुण संपन्न है इस पेड़ का गोंद, पेट के रोगों को जड़ से करे खत्म, जानें लाभ

गुग्गुल एक बहुउपयोगी पौधा है.

हाइलाइट्स

  • गुग्गुल आयुर्वेदिक औषधि है, जो वात, पित्त, कफ में लाभकारी है.
  • गुग्गुल का उपयोग आंख, कान, पेट आदि रोगों के इलाज में होता है.
  • गुग्गुल मोटापा कंट्रोल करने और इंफ्लेमेशन में भी फायदेमंद है.

Guggul Health Benefits: आयुर्वेद में ढेरों औषधीयों का जिक्र मिलता है, जिसके अनगिनत सेहत लाभ होते हैं. ऐसा ही एक पेड़ है गुग्गुल का जो ढेरों फायदों से भरा हुआ होता है. इसका आयुर्वेद में कई रोगों के इलाज में उपयोग किया जाता है. मुख्य रूप से गुग्गुल वात, पित्त और कफ में लाभकारी है. यह इंफ्लेमेशन, मोटापा कंट्रोल करने में भी फायदा पहुंचाता है. गुग्गुल में इतने फायदे होते हैं कि इसे सुश्रुत संहिता में सर्वगुण संपन्न कहा गया है. चलिए जानते हैं गुग्गुल के फायदों के बारे में…

गुग्गुल के फायदे (Guggul ke fayde)

-दुनियाभर में वेरायटी में पेड़-पौधे उगाए जाते हैं और सभी के फायदे, प्रजातियां अलग होती हैं. आयुर्वेद में गुग्गुल का एक महत्वपूर्ण स्थान है. गुग्गुल का इस्तेमाल आंख, कान, पेट आदि के रोगों को जड़ से ठीक कर सकता है.

-गुग्गुल पेट की बीमारियों का भी जड़ से इलाज कर सकता है. वर्ष 2015 में हुए नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित पत्र के मुताबिक, एथेरोस्क्लेरोसिस आर्टरीज में फैट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य हानिकारक पदार्थों के जमाव को रोकता है. मोटापा कंट्रोल करता है. गुग्गुल का मोटापे पर असर को लेकर एक खुलासा जनवरी 1966 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में प्रस्तुत एक डॉक्टरेट थीसिस में हुआ. इससे पहले, गुग्गुल को विभिन्न प्रकार के गठिया के उपचार के लिए एक आयुर्वेदिक दवा के रूप में ज्यादा जाना जाता था.

-गुग्गुल का वानस्पतिक नाम ‘कॉमीफोरा विग्टी’ है, जो भारत के अधिकतर शुष्क क्षेत्रों में पाया जाता है. यहां इसकी कई प्रजातियां उपलब्ध हैं. इनमें से मुख्य रूप से कॉमीफोरा विग्टी और सी स्टॉकसियाना है, जो राजस्थान और गुजरात के शुष्क क्षेत्रों में पाए जाते हैं.

-गुग्गुल एक बहुउपयोगी पौधा है, जिससे निकलने वाले गोंद का इस्तेमाल एलोपैथी, यूनानी और आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है.इसके गोंद के रासायनिक और क्रियाकारक तत्व मोटापा दूर करने, तांत्रिकीय असंतुलन, रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा और कुछ अन्य इलाज में कारगर माने गए हैं.

– इसके लोबान का धुआं टीबी रोग (Tuberculosis disease) में भी फायदेमंद होता है. विश्लेषणों से पता चला है कि इनमें स्टेरॉयड वर्ग के दो महत्वपूर्ण यौगिक, जेड-गुग्गुलस्टेरोन और ई-गुग्गुलस्टेरोन पाए जाते हैं.

-गुग्गुल गोंद की तरह होता है. इसकी तासीर गर्म होती है. स्वाद में ये कड़वा होता है. यह अल्सर, मुंहासे, बवासीर, बदहजमी, पथरी, खांसी, आंख संबंधी रोग दूर करने में लाभदायक है.

– एंटीऑक्सीडेंट, क्रोमियम, विटामिन आदि से भरपूर गुग्गुल का औषधि के रूप में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है. आंखों के रोग में गुग्गुल फायदेमंद होता है. इसके अलावा, यह खट्टी डकार, पेट के रोग, एनीमिया, बवासीर और जोड़ों के दर्द को भी दूर करने में बेहद कारगर है.

इनपुट-आईएएनएस

homelifestyle

सर्वगुण संपन्न है इस पेड़ का गोंद, पेट के रोगों को जड़ से करे खत्म, जानें लाभ


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-guggul-ayurvedic-medicine-numerous-health-benefits-revealed-reduces-weight-improve-gut-health-guggul-ke-fayde-in-hindi-9106498.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here