Last Updated:
Summer Special Energy Drink: गर्मी के दिनों में तापमान बढ़ने पर थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं होना आमबात है. ऐसे में कई लोग इसे बीमारी समझते हैं. जबकि गर्मी के दिनों में धूप में ज्यादा धूप में जाने वाले लोगों को …और पढ़ें
सत्तू के फायदे
हाइलाइट्स
- गर्मी में देसी एनर्जी ड्रिंक से थकान दूर करें.
- सत्तू पीने से बीपी लो और लू की समस्या खत्म होती है.
- दोपहर में सत्तू का सेवन सबसे फायदेमंद है.
मिर्जापुर: गर्मी के दिनों में तेज धूप लगने की वजह से अक्सर लोगों की बीपी लो हो जाती है. आपको थकान महसूस होता है. कई बार आप एनर्जी ड्रिंक लेते हैं. जिसके साइड इफेक्ट भी हैं. अगर आप गर्मी के दिनों में धूप में ज्यादा जा रहे हैं या धूप लगने से आपको दिक्कत हो रही है, तो देशी एनर्जी ड्रिंक का सेवन करें. शर्बत पीते ही आपके शरीर में फुर्ती आ जायेगी. साथ ही बीपी और लू जैसी समस्या भी खत्म हो जाएगी. घर में मौजूद सामान से आप एनर्जी ड्रिंक बना सकते हैं. इसके साथ ही आप दोपहर में इसका प्रयोग भी कर सकते हैं.
मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल की डाइटीशियन डॉ. ज्योति सिंह ने Bharat.one से बातचीत में बताया कि सत्तू में हाई प्रोटीन और हाई फाइबर दोनों पाएं जाते हैं. सत्तू दो तरीके से उपलब्ध होता है. एक रोस्टेड चना से तैयार होता है. दूसरा चना और जौ से तैयार होता है. गर्मी के दिनों में प्रयास करें कि चना और जौ से तैयार सत्तू उपयोग करें. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. गर्मी के दिनों में हीट वेब से बचाने के साथ ही पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद करता है.
थकान और बीपी लो की समस्या होगी खत्म
डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि सत्तू पीने से बीपी लो की समस्या, लू या धूप से आने के बाद थकान लग रहा है तो सत्तू का शर्बत पी सकते हैं. एक ग्लास में करीब 50 ग्राम सत्तू, नमक, नींबू और अमचूर का मिश्रण करके घोल बना लें. इसके सेवन करने के बाद थकान दूर हो जाती है और बीपी लेवल भी मेंटेन हो जाता है. एनर्जी ड्रिंक की तरह आपकी थकान को दूर कर देगी.
दोपहर में करें सेवन
डॉ. ज्योति सिंह ने बताया कि सत्तू दिन और दोपहर में लेने में सबसे ज्यादा फायदा है. हिट वेब का असर दोपहर में रहता है. वहीं, अक्सर लोग सुबह और शाम में खाना खाते हैं. दोपहर में लेने से दो-दो घंटे का अंतराल भी मिल जाएगा. इससे यह और भी फायदेमंद हो जाएगी. कोशिश करें कि ब्रेक फ़ास्ट और लंच के बीच में सत्तू का सेवन करें. इसे अपने साथ भी लेकर चल सकते हैं. सत्तू में ही नमक और अमचूर मिलाकर डिब्बे में रखकर प्रयोग कर सकते हैं.
Mirzapur,Uttar Pradesh
March 19, 2025, 05:23 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-desi-energy-drink-health-amazing-benefits-sattu-in-summer-sattu-peene-ke-fayde-beneficial-low-bp-fatigue-heat-stroke-local18-9110799.html
















