Tuesday, March 3, 2026
35 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

घर पर आसानी से बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, ईद के चांद की तरह चमक उठेगा आपका चेहरा


होमफोटोलाइफ़फैशन

घर पर आसानी से बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, ईद के चांद की तरह चमक उठेगा आपका चेहरा

Last Updated:

Beauty Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता प्रदूषण, धूल-मिट्टी और तनाव का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है. इससे त्वचा बेजान, रूखी और थकी हुई नजर आने लगती है. खास मौका हो या रोजमर्रा की जिंदगी, हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, चमकदार और आकर्षक दिखे. ऐसे में घरेलू और नैचुरल उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार विकल्प बन सकते हैं. (रिपोर्ट: सावन पाटिल/खंडवा)

ग्लोइंग स्किन के लिए करें यह उपाय

चेहरा धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं ताकि स्किन में नमी बनी रहे. अगर आपको दिन में बाहर जाना हो, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें. चेहरा धोने के बाद तौलिये से जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से थपथपाकर सुखाएं. ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं लेकिन हर बार यह संभव नहीं होता.

Beauty Tips: रोजमर्रा की छोटी गलतियां छीन सकती हैं त्वचा की चमक, जानें सही स्किन केयर रूटीन

मध्य प्रदेश के खंडवा के ब्यूटी एक्सपर्ट सुदर्शन सोलंकी Bharat.one को बताते हैं कि घर पर तैयार किया गया नैचुरल फेसपैक त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह न सिर्फ त्वचा को पोषण देता है बल्कि डेड स्किन हटाकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी लाता है. इस फेसपैक की खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें प्राकृतिक हैं और यह ज्यादातर स्किन टाइप पर सूट करता है.

इस नैचुरल फेसपैक को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद, 2 से 3 बूंद नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी की जरूरत होती है. ये सभी चीजें त्वचा को साफ करने, पोषण देने और चमक बढ़ाने में मदद करती हैं.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

लगाने का तरीका और समय

सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें बेसन, दही और शहद डालें. इसके बाद इसमें नींबू का रस और हल्दी मिलाएं. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद चेहरे को फेस वॉश से साफ करें और हल्का सुखा लें. अब इस फेसपैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं और 15 से 20 मिनट तक सूखने दें. सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए चेहरा धो लें.

संवेदनशील त्वचा वालों के लिए सुरक्षित उपाय

इस फेसपैक में बेसन त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त ऑयल को हटाता है. दही त्वचा को नमी देता है और उसे मुलायम बनाता है. शहद त्वचा को पोषण देकर नैचुरल ग्लो लाता है जबकि हल्दी त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करती है. नींबू त्वचा के दाग-धब्बे हल्के करने में सहायक होता है. इस फेसपैक का नियमित उपयोग करने से त्वचा साफ, चमकदार और फ्रेश नजर आने लगती है.

face

चेहरा धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं ताकि त्वचा में नमी बनी रहे. अगर दिन में बाहर जाना हो, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. चेहरा धोने के बाद तौलिये से जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से थपथपाकर सुखाएं. इसके अलावा तुरंत ज्यादा मेकअप करने से बचें ताकि त्वचा को आराम मिल सके.

ब्यूटी tips

अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. नींबू की मात्रा ज्यादा न डालें क्योंकि इससे जलन हो सकती है. खुले घाव या पिंपल्स पर इस फेसपैक का इस्तेमाल न करें. हफ्ते में एक से दो बार इसका उपयोग करना पर्याप्त है. अगर किसी प्रकार की एलर्जी या जलन महसूस हो, तो तुरंत इसका उपयोग बंद कर दें.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/fashion-beauty-tips-homemade-face-pack-for-instant-glow-and-fairness-10235400.html

Hot this week

Topics

होली पर इन 9 ट्रेडिशनल डिशेज के साथ रंगों के त्योहार का मजा करें दोगुना!

होमफोटोलाइफ़फूडहोली पर इन 9 ट्रेडिशनल डिशेज के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img