
हेल्दी स्किन के लिए जरूरी है पोषक तत्वों से भरपूर खाना और सबसे जरूरी है विटामिन्स की खोराक. चेहरे की त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए विटामिन बेहद जरूरी है. विटामिन्स का नियमित सेवन करने से त्वचा की सेहत में सुधार रहता है और वह हमेशा निखरी हुई रहती है. यहां कुछ विटामिन्स के बारे में बताया गया है जो चेहरे की त्वचा के लिए जरूरी है. आइए जानते हैं…
विटामिन C (Vitamin C)
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन C एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा के कोलेजन उत्पादन में मदद करता है. यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और त्वचा को जवान बनाए रखने में सहायक होता है. इसके अलावा, यह त्वचा की रंगत को भी सुधारता है और दाग-धब्बों को कम करता है. संतरा, नींबू, आम, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली, शिमला मिर्च का सेवन कर आप इसकी कमी को पूरी कर सकते हैं.
विटामिन E (Vitamin E)
विटामिन E त्वचा की नमी बनाए रखता है और उसे ड्राई होने से बचाता है. यह त्वचा में जलन और सूजन को कम करने में मदद करता है और एंटी-एजिंग गुणों के लिए भी प्रसिद्ध है. यह सूरज की UV किरणों से होने वाली हानि को भी कम करता है. बादाम, सूरजमुखी के बीज, हरी पत्तेदार सब्जियां और एवोकाडो को खाकर आप इसकी कमी को पूरी कर सकते हैं.
विटामिन A (Vitamin A)
विटामिन A त्वचा नए सेल्स के निर्माण में मदद करता है, जिससे त्वचा मुलायम और चिकनी बनती है. यह त्वचा के पोर (pores) को साफ रखने में भी मदद करता है और मुंहासों को कम करने में सहायक होता है. गाजर, शकरकंद, पालक, अंडे और मछली से आप इसकी कमी को खत्म कर सकते हैं.
विटामिन D (Vitamin D)
विटामिन D त्वचा की सुंदरता और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है. यह स्किन को पूरी तरह से सेफ प्रोटेक्शन देता है और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. सूरज की रोशनी, अंडे, मछली, फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ से आप इसकी कमी को पूरी कर सकते हैं. इसके अलावा विटामिन K त्वचा पर धब्बों और निशान को कम करने में मदद करता है. यह खासतौर पर सर्जरी के बाद त्वचा की देखभाल में सहायक होता है. विटामिन-K की कमी हरी पत्तेदार सब्जियां, फूलगोभी और ब्रोकली से पूरी की जा सकती है.
FIRST PUBLISHED : December 6, 2024, 16:27 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-these-vitamins-are-essential-for-your-face-brightness-and-skin-glow-know-here-8880346.html






