Home Lifestyle Health जोड़ों का दर्द हो या बुरी नजर, यह पौधा है सबका समाधान,...

जोड़ों का दर्द हो या बुरी नजर, यह पौधा है सबका समाधान, इसकी पत्तियों में छिपा है सेहत, शांति और समृद्धि का राज

0
2


Last Updated:

Mor Pankh Benefits: थूजा या मोरपंख का पौधा आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ धार्मिक मान्यताओं में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है. इसके पत्ते, तेल और सुगंध न केवल रोगों से राहत देते हैं बल्कि पूजा-पाठ में भी विशेष उपयोगी है. यह पौधा वातावरण को शुद्ध करने, मच्छर भगाने और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने में सहायक है.

हेल्थ टिप्स

मोरपंख का पौधा आयुर्वेदिक गुणों की खान होता है. इसके अनेकों धार्मिक महत्व भी हैं. इसे स्थानीय भाषा में थूजा भी कहा जाता है. इसकी खासियत है कि यह पौधा कई दशकों तक जीवित रह सकता है. यह पौधा हरे-भरे बगीचे की शोभा भी बढ़ाता है और वातावरण को शुद्ध बनाए रखता है.

हेल्थ टिप्स

आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस थूजा के पत्तों और तेल में औषधीय गुण पाए जाते हैं. यह सांस संबंधी रोग, त्वचा की समस्याओं और जोड़ों के दर्द में लाभकारी माना जाता है. इसकी सुगंध मच्छरों और कीटों को दूर रखने का भी काम करती है. आयुर्वेद में इसे औषधीय खजाना कहा गया है.

हेल्थ टिप्स

मोरपंख पौधे का धार्मिक दृष्टि से भी खास महत्व है. धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि इस पूजा-पाठ, हवन और शुभ अवसरों पर इसकी पत्तियों का प्रयोग किया जाता है. यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर-परिवार में सकारात्मकता और शांति का संचार करता है.

हेल्थ टिप्स

उन्होंने बताया कि इस, शादी-ब्याह और त्योहारों में मोरपंख पौधे की पत्तियों का खूब इस्तेमाल होता है. घर की सजावट, मंडप और तोरण बनाने में यह काम आता है. इसकी हरियाली, शुभता और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है, इसलिए लोग इसे अपने घर के गार्डन और घर की बालकनी में भी लगाना पसन्द करते हैं.

हेल्थ टिप्स

मोरपंख से तैयार सम्पू बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है. यह बालों को प्राकृतिक चमक और मजबूती प्रदान करता है. नियमित उपयोग से बालों का झड़ना कम होता है और रूसी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है. इसे प्राकृतिक हेयर-केयर औषधि माना जाता है.

हेल्थ टिप्स

यह पौधा घर के आंगन या गमले में लगाया जाए तो पूरे वर्ष हरा-भरा रहता है. इसकी सुगंधित पत्तियां वातावरण को ताजगी देती हैं और घर की शोभा बढ़ाती हैं. लोग इसे बुरी नजर से बचाव और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए भी लगाते हैं. ऐसे में मोरपंख यानी थूजा पौधा औषधीय, धार्मिक और घरेलू दृष्टि से बहुत खास है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

जोड़ों का दर्द हो या बुरी नजर, यह पौधा है सबका समाधान, जानें चमत्कारी फायदे


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-thuja-morpankh-plant-benefits-health-religious-uses-home-garden-local18-ws-l-9607598.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here