Friday, March 13, 2026
39 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

जोड़ों के दर्द में रामबाण है दादी-नानी का यह नुस्खा, बस इन बातों का रखना होगा ख्याल


Last Updated:

Joint Pain Home Remedies: दादी-नानी के बताए देसी नुस्खे आज भी जोड़ों के दर्द में कारगर साबित हो रहे हैं. सरसों के तेल में लहसुन पकाकर की जाने वाली मालिश को घुटनों, कमर और कंधों के दर्द में लाभकारी माना जाता है. यह नुस्खा शरीर में गर्माहट पहुंचाकर अकड़न और सूजन कम करने में मदद करता है. नियमित रूप से गुनगुने तेल से मालिश करने पर चलने-फिरने में आसानी महसूस होती है, हालांकि गंभीर दर्द में डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

उदयपुर. घर के बुजुर्गों और दादी-नानी के पास हर बीमारी का कोई न कोई देसी इलाज जरूर होता था. खासकर जोड़ों के दर्द, अकड़न और सूजन के लिए दादी का बताया एक पुराना नुस्खा आज भी लोगों के काम आ रहा है. घुटनों, कमर, कंधों या किसी भी जोड़ में दर्द हो तो दादी सबसे पहले सरसों के तेल में लहसुन पकाकर मालिश करने की सलाह देती थीं. उनका मानना था कि यह नुस्खा शरीर में गर्माहट पहुंचाकर दर्द को अंदर से शांत करता है.

दादी कहा करती थीं कि लहसुन “गर्मी देने वाला” होता है और सरसों का तेल नसों तक असर पहुंचाता है. जब इन दोनों को मिलाकर इस्तेमाल किया जाए, तो जकड़े हुए जोड़ धीरे-धीरे खुलने लगते हैं. पुराने समय में जब दर्द की गोलियां आसानी से नहीं मिलती थीं, तब यही देसी नुस्खा सबसे भरोसेमंद माना जाता था. इस नुस्खे को बनाना भी उतना ही आसान है, जितना दादी के किस्से सुनना.

घरेलू नुस्खे से ऐसे पाएं जोड़ों के दर्द से राहत

सबसे पहले 5 से 6 लहसुन की कलियां छील ली जाती हैं. फिर एक कढ़ाही में सरसों का तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म किया जाता है. तेल में लहसुन डालकर उसे हल्का भूरा होने तक भून लिया जाता है. दादी हमेशा समझाती थीं कि तेल ज्यादा तेज न हो, बस इतना गर्म रहे कि हाथ से सहा जा सके. इसके बाद इसी गुनगुने तेल से दर्द वाले जोड़ की हल्के हाथ से मालिश की जाती है.दादी का कहना था कि रात को सोने से पहले इस तेल से 10 से 15 मिनट तक मालिश करने से शरीर को पूरा आराम मिलता है.

दर्द से राहत से दिलाने में कारगर है दादी का नुस्खा

नियमित रूप से ऐसा करने पर जोड़ों की अकड़न कम होने लगती है, सूजन शांत होती है और चलने-फिरने में आसानी महसूस होती है. कई लोग बताते हैं कि सुबह उठते समय जो जकड़न रहती थी, उसमें भी इस नुस्खे से राहत मिली. दादी यह भी समझाती थीं कि हर नुस्खा समझदारी से अपनाना चाहिए. तेल बहुत ज्यादा गर्म न करें और खुले घाव पर इसे न लगाएं. अगर दर्द बहुत ज्यादा हो या लंबे समय से बना हुआ हो, तो डॉक्टर को दिखाना भी जरूरी है. कुल मिलाकर, दादी का यह पुराना देसी नुस्खा आज के समय में भी जोड़ों के दर्द से राहत पाने का आसान और भरोसेमंद तरीका माना जा रहा है.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

homelifestyle

दादी के नुस्खे में छिपा जोड़ों के दर्द का इलाज, किचन में मिल जाएंगी सामग्री

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-dadi-nani-nuskha-for-joint-pain-mustard-oil-garlic-home-remedy-knee-back-shoulder-pain-relief-local18-9966636.html

Hot this week

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...

शुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी के आशीर्वाद से छप्पर फाड़ मिलेगा पैसा! – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मशुक्रवार व्रत में सुनें यह कथा, वैभव लक्ष्मी...

Topics

चैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या और खरमास का साया, तो क्या नहीं होंगे शुभ कार्य? – Bharat.one हिंदी

होमवीडियोधर्मचैत्र नवरात्रि पर भूतड़ी अमावस्या-खरमास का साया, तो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img