Home Lifestyle Health ठंड में रूखी त्वचा और झड़ते बाल? एलोवेरा सबसे असरदार, ऐसे करें...

ठंड में रूखी त्वचा और झड़ते बाल? एलोवेरा सबसे असरदार, ऐसे करें इस्तेमाल – Chhattisgarh News

0
2


Last Updated:

Beauty Tips: सर्द हवा त्वचा की नमी छीन लेती है. इससे चेहरा बेजान और खुरदुरा हो जाता है. ऐसे में एलोवेरा स्किन को गहराई तक हाइड्रेट कर उसमें प्राकृतिक चमक लौटाता है.

बिलासपुर. सर्दियों का मौसम शुरू होते ही त्वचा और बालों की कई समस्याएं उभरने लगती हैं. कभी रूखी और फटी त्वचा, तो कभी झड़ते और बेजान बाल. ऐसे में आज भी गांव से लेकर शहर तक एक देसी नुस्खा सबसे ज्यादा अपनाया जाता है और वह है एलोवेरा, जिसे यहां घृतकुमारी के नाम से जाना जाता है. छत्तीसगढ़ की मिट्टी में पनपने वाला यह पौधा सिर्फ औषधीय गुणों से भरपूर नहीं है बल्कि सर्दी के मौसम में ब्यूटी और स्किन केयर का पारंपरिक और असरदार विकल्प माना जाता है. रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जगदलपुर और छोटे कस्बों में लोग फैंसी क्रीम और केमिकल वाले उत्पादों की बजाय अब भी एलोवेरा जेल का उपयोग त्वचा को नमी देने, झुर्रियां कम करने और बालों को मजबूत बनाने के लिए करते हैं. यह पौधा सौंदर्य का वह खजाना है, जो सदियों से छत्तीसगढ़ की घरेलू परंपरा और प्राकृतिक उपचार का हिस्सा रहा है.

सर्द हवाएं त्वचा की नमी छीन लेती हैं, जिससे चेहरा बेजान और खुरदुरा हो जाता है. ऐसे में एलोवेरा गहराई तक त्वचा को हाइड्रेट करके उसमें प्राकृतिक चमक लौटाता है.

दाग-धब्बे और पिंपल्स का देसी इलाज
ठंड में ऑयल बैलेंस बिगड़ने से पिंपल्स बढ़ जाते हैं. गांवों में लोग रात में एलोवेरा जेल लगाकर चेहरे के दाग हल्के करते हैं और स्किन को साफ रखते हैं.

सर्दियों की धूप से टैनिंग में राहत
हालांकि इन दिनों मौसम ठंडा होता है लेकिन धूप तेज होती है. खेतों में काम करने वाले लोग सनबर्न और जलन से राहत के लिए एलोवेरा सबसे सुरक्षित उपाय मानते हैं.

उम्र का असर कम करने में मददगार
सर्दियों में त्वचा का कसाव कम हो जाता है. एलोवेरा त्वचा को पोषण देकर झुर्रियां कम करता है और चेहरे की लचक बनाए रखता है.

बालों को मजबूत और घना बनाने का पारंपरिक नुस्खा
नारियल या सरसों के तेल में एलोवेरा मिलाकर लगाने से बाल मजबूत, मुलायम और ब्रेकेज फ्री होते हैं. यह छत्तीसगढ़ की पुरानी ब्यूटी टिप्स है.

डैंड्रफ और खुजली से छुटकारे का प्राकृतिक उपाय
सर्दियों में स्कैल्प ड्राई होने से डैंड्रफ बढ़ता है. एलोवेरा स्कैल्प में नमी और शीतलता पहुंचाकर खुजली और रूसी को नियंत्रित करता है.

बालों में नमी और प्राकृतिक चमक बनाए रखने का राज
एलोवेरा से धुले बाल सॉफ्ट, स्मूथ और चमकदार बनते हैं, इसलिए इसे सर्दियों की हेयर केयर रूटीन का जरूरी हिस्सा माना जाता है.

About the Author

authorimg

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

ठंड में रूखी त्वचा और झड़ते बाल? एलोवेरा सबसे असरदार, ऐसे करें इस्तेमाल

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/fashion-aloe-vera-benefits-in-winters-most-effective-remedy-for-dry-skin-and-hair-loss-local18-9914856.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here