Anxiety Medicine New Study: आज के जमाने में बड़ी संख्या में लोग एंजायटी और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. ये दोनों मेंटल प्रॉब्लम हैं और इनसे निजात पाने के लिए दवाओं का सहारा लेना पड़ता है. डॉक्टर लोगों की कंडीशन के अनुसार एंजायटी और डिप्रेशन की दवाएं देते हैं. एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि एंजायटी और डिप्रेशन की दवाएं ब्रेन फंक्शनिंग और मेमोरी को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकती हैं. इन दवाओं से ब्रेन में कुछ ऐसे हॉर्मोन्स रिलीज होते हैं, जो ब्रेन से जुड़ी परेशानियों से भी राहत दिला सकते हैं. इस रिसर्च में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं.
जर्नल बायोलॉजिकल साइकियाट्री में प्रकाशित इस रिसर्च से पता चला है कि डिप्रेशन और एंजायटी से राहत दिलाने वाली दवाएं सिलेक्टिव सेरोटोनिन रीअपटेक इनहिबिटर्स (SSRI) वर्बल मेमोरी को सुधारने में कारगर हो सकती हैं. वर्बल मेमोरी वह क्षमता है, जिससे हम शब्दों, वाक्यों और कहानियों को याद रखते हैं. सेरोटोनिन को अक्सर ‘फील गुड’ हॉर्मोन कहा जाता है और यह जब रिलीज होता है, तब लोगों को बेहतर महसूस होता है. इससे लोगों की एंजायटी और डिप्रेशन को कम करने में मदद मिलती है.
डेनमार्क की कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के रिसर्चर्स ने 8 सप्ताह तक रोजाना एसएसआरआई एस्सिटालोप्राम लेने से पहले और बाद में 90 मरीजों के ब्रेन की जांच की. एक्सपर्ट्स की टीम ने सेरोटोनिन रिसेप्टर, 5HT4 रिसेप्टर की मात्रा को मापने के लिए मरीजों के ब्रेन को स्कैन किया. मरीजों के मूड और संज्ञानात्मक क्षमताओं को मापने के लिए भी कई टेस्ट किए. ब्रेन में 5HT4 रिसेप्टर की मात्रा मापने के लिए लगभग 40 मरीजों के ब्रेन को फिर से स्कैन किया गया. इसके रिजल्ट से पता चला कि ब्रेन में 5HT4 रिसेप्टर का स्तर लगभग 9 प्रतिशत कम हो गया था और इससे मरीजों के मूड में सुधार देखने को मिला.
कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के शोधकर्ता विबेके डैम ने कहा कि एसएसआरआई दवाएं डिप्रेशन और एंजायटी के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं. रिसर्च के परिणाम इस बात को साफ करते हैं कि सेरोटोनिन मूड में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है. शोधकर्ताओं की टीम ने इसके लिए आगे भी शोध करने की बात कही है. यह स्टडी इटली के मिलान में चल रहे यूरोपीय कॉलेज ऑफ न्यूरोसाइकोफार्माकोलॉजी कॉन्फ्रेंस में प्रजेंट की गई थी.
यह भी पढ़ें- ड्राई आंखों को बार-बार धोना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली बात, भूलकर भी न करें गलती
FIRST PUBLISHED : September 24, 2024, 15:23 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-depression-and-anxiety-medications-can-boost-brain-function-memory-study-reveals-ssri-benefits-8715339.html







