Home Lifestyle Health ड्रैगन फ्रूट्स भी बन सकता है घातक, गलत समय पर खाना खतरनाक,...

ड्रैगन फ्रूट्स भी बन सकता है घातक, गलत समय पर खाना खतरनाक, सबके लिए ये ठीक नहीं – Uttar Pradesh News

0
0


Last Updated:

Dragon Froot Disadvantages : ड्रैगन फ्रूट में बाकी फलों से ज्यादा विटामिन, मिनरल और दूसरे पोषक तत्व होते हैं. इसे खाने के कई फायदे हैं. ये कई रोगों में फायदेमंद है. ड्रैगन फ्रूट हमारी इम्युनिटी को मजबूत रखता है, पाचन सुधारता है, हृदय को स्वस्थ रखता है, त्वचा और बालों के लिए अच्छा है. डायबिटीज और वजन घटाने में भी मदद करता है. लेकिन इनके कुछ नुकसान भी हैं. सबसे ज्यादा नुकसान इसे गलत समय पर खाना है.

मिर्जापुर. सर्द मौसम में बाजारों में ड्रैगन फ्रूट्स खूब बिकता है. यह फल बीमारियों का काल माना जाता है. चाहे डेंगू हो या इम्युनिटी बढ़ाना, दोनों में ये फल बेहद लाभदायक है. हालांकि, इस फल के खाने को लेकर कुछ नुकसान भी हैं. गलत समय पर इसे खाने से आप बीमार भी पड़ सकते हैं. अगर ड्रैगन फ्रूट्स को खाना चाहते हैं तो दोपहर का वक्त सबसे सही है. ऐसे समय में खाने से लाभ मिलता है. जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं, उनके लिए ये सुपरफ्रूट है. मिर्जापुर की मंडलीय अस्पताल की डाइटीशियन डॉ. ज्योति सिंह Bharat.one से बताती हैं कि ड्रैगन फ्रूट्स को सुपरफ्रूट कहा जाता है. बाकी फलों से ज्यादा इसमें विटामिन, मिनरल और दूसरी पोषक तत्वों की मौजूदगी होती है. इसको खाने से कई रोगों में फायदा मिलता है.

इनके लिए सबसे जरूरी

डाइटीशियन डॉ. ज्योति सिंह बताती हैं कि ड्रैगन फ्रूट में विटामिन C पाया जाता है, जिससे हमारी इम्युनिटी मजबूत होती है. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से शरीर ऊर्जावान रहती है. यह फल बच्चों के लिए रामबाण है. जो बच्चे बार-बार बीमार होते हैं और तबियत नहीं सही रहती है. वे इसका सेवन करें. तगड़ा लाभ मिलेगा और बीमारी भाग जाएगी. ड्रैगन फ्रूट को इम्युनिटी बूस्टर कहा गया है.

ये लोग रहें दूर 

डॉ. ज्योति सिंह बताती हैं कि ये फल हमारे देश के मौसम के अनुरूप नहीं है. जो हमारे अपने फल हैं, सेब, बैर और अमरूद आदि को ज्यादा से ज्यादा खाने चाहिए. इसके एक दो नहीं बल्कि ढेर सारे फायदे हैं. यह फल मौसम के अनुरूप ही मिलते हैं. सर्द मौसम के बाद ये फल दोबारा नहीं मिलता है. ड्रैगन फ्रूट्स के कोई साइड इफेक्ट नहीं है. बस थोड़ा सा पॉकेट फ्रेंडली नहीं है. यह फल शाम में 4 बजे के बाद नहीं खाना चाहिए. डायरिया आदि से जुड़े मरीजों को परहेज करना चाहिए.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homelifestyle

ड्रैगन फ्रूट्स को गलत समय पर खाना खतरनाक, सबके लिए ये ठीक नहीं


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-dragon-froot-benefits-disadvantages-dr-jyoti-singh-dietician-mirzapur-local18-9998606.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here