Home Lifestyle Health तने से पंखुड़ियों तक, औषधीय गुणों से भरपूर ये फूल, गठिया-बुखार में...

तने से पंखुड़ियों तक, औषधीय गुणों से भरपूर ये फूल, गठिया-बुखार में तुरंत पहुंचाता है राहत

0
0


Last Updated:

Sudarshan Flower Benefits: सफेद रंग का ये फूल कोई मामूली चीज नहीं है. ये प्रकृति की वो देन है, जिससे गठिया जैसी बीमारियों के लक्षणों को भी कंट्रोल किया जा सकता है. सुदर्शन फूल आयुर्वेद में मेडिसिन के रूप में सालों से इस्तेमाल होता आया है. यहां आप इसके गुणों और इस्तेमाल के तरीकों को डिटेल में जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

 औषधीय गुणों से भरपूर ये फूल, गठिया-बुखार में तुरंत पहुंचाता है राहतZoom

प्रकृति की ऐसी कोई चीज नहीं है जिनका मुल्य न हो. फूल जो अपनी सुंदरता और सुगंध के लिए जाने जाते हैं, असल में औषधिय गुणों से भरपूर हो सकते हैं. हालांकि इन पौधों के बारे में लोगों के पास कम ही जानकारी होती है. लेकिन सुदर्शन पौधे के बारे में तो आप जानते ही होंगे. जितना सुंदर सुदर्शन का पौधा दिखने में लगता है, उतना ही चमत्कारी है.

सुदर्शन ऐसा पौधा है, जिस पर शंख के समान फूल आते हैं. पौधे के फूल, पत्ती, और जड़ भी गुणों से भरपूर हैं, और सदियों से इसका इस्तेमाल दवा के रूप में आयुर्वेद में होता आया है. आयुर्वेद में सुदर्शन को गर्म तासीर का पौधा माना गया है, लेकिन अगर उसे चिकित्सक की सलाह के बाद इस्तेमाल किया जाए, तो इसके गुणों के जानकर आप हैरान हो जाएंगे.

सुदर्शन के पौधे के फायदे

महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या आम है. दवा लेने पर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं पाया जा सकता है, लेकिन सुदर्शन के तने को दूध में पीसकर अगर लिया जाए तो लिकोरिया जैसी परेशानी से भी निजात पाई जा सकती है. इस परेशानी से महिलाओं में कमर दर्द और कमजोरी होने लगती है.

सुदर्शन त्वचा से संबंधित परेशानियों में भी दवा की तरह काम करता है. चर्म रोग से जूझ रहे हैं तो उसकी पत्तियों को पीस कर प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है. इसकी पत्तियों के लेप को घाव पर भी लगाया जा सकता है. पत्तियों में मौजूद एंटीबायोटिक गुण घाव को जल्दी भरने में सहायता करते हैं.

अगर बार-बार कमजोरी महसूस होने के बाद बुखार आ जाता है, तब भी सुदर्शन के तने का प्रयोग किया जा सकता है. आयुर्वेद में पौधे के तने को उबालकर काढ़ा बनाकर पीने की सलाह दी जाती है. हालांकि, काढ़ा का प्रयोग डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें.

अगर जोड़ों या मांसपेशियों के दर्द की वजह से चलना-फिरना मुश्किल हो गया है, तब भी सुदर्शन लाभकारी है. गठिया की परेशानी में भी सुदर्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए पौधे की जड़ पीसकर लेप को जोड़ों पर लगाकर सिकाई करें. इससे दर्द में राहत मिलेगी और सूजन में भी आराम मिलेगा.

लेकिन ध्यान रखें इसका इस्तेमाल हमेशा एक्सपर्ट से परामर्श के बाद ही करें.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-instant-relief-from-arthritis-and-fever-amazing-use-of-ayurvedic-sudarshan-flower-ws-l-10232117.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here