Tamannah Bhatia Morning Weight loss Drink: अपनी एक्टिंग स्किल्स और फिटनेस रूटीन के लिए मशहूर तमन्ना भाटिया अक्सर अपनी सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी बातें शेयर करती रहती हैं. नींबू, दालचीनी और गर्म पानी से बना एक मॉर्निंग ड्रिंक उनके हेल्थ सीक्रेट में से एक है. तमन्ना इस ड्रिंक को अपने डेली के रूटीन में शामिल करती हैं. क्या वाकई में इसके कई फायदे हैं? आइए जानते हैं यहां…
तमन्ना अपनी मॉर्निंग ड्रिंक को गर्म पानी में नींबू और दालचीनी डालकर बनाती हैं. यह पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. विटामिन सी से भरपूर नींबू रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाता है. त्वचा को हेल्दी करता है और पाचन समस्या को सही करता है. इसके अलावा यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और लीवर साफ करने में मदद करता है. एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए मशहूर दालचीनी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है. इसके अलावा यह ड्रिंक आपके हार्ट हेल्थ का ख्याल रखती है.
वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद है ये ड्रिंक
इस ड्रिंक के कई फायदे हैं. यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर और भूख को कम करके वेट लॉस में हेल्प करती है. इसके अलावा यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने में भी सहायता करती है, जिससे आप खुद को फ्रेश महसूस करते हैं.
यह भी पढ़ें: स्ट्रॉबेरी-किवी सहित अपनी बालकनी में उगा सकते हैं ये 5 फल, टेस्ट के साथ हेल्थ भी रहेगी मजबूत, जानें गार्डनिंग टिप्स
कैसे बनाते हैं ये वेट लॉस मॉर्निंग ड्रिंक?
एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू का रस डालें.
इसमें दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा या एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाएं.
इसे हर सुबह खाली पेट अच्छी तरह घोलकर पियें.
यह भी पढ़ें: कैसे तैयार होता है लखनऊ का फेमस मलाई माखन? खाने के बाद एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी बन गईं फैन, शेयर की खूबसूरत फोटो
FIRST PUBLISHED : November 25, 2024, 17:17 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-tamannaah-bhatia-secret-drink-for-proper-digestion-weight-loss-and-glowing-skin-know-its-benefits-8858261.html







