Last Updated:
Dholpur’s Famous Ayurvedic Juice: धौलपुर के गांधी पार्क के पास राम शर्मा पिछले 15 वर्षों से 25 जड़ी-बूटियों से युक्त आयुर्वेदिक जूस पिला रहे हैं. मात्र ₹10-20 में मिलने वाला यह जूस शुगर, बीपी और इम्यूनिटी बढ़ाने में बेहद कारगर साबित हो रहा है.

देश और दुनिया में जब-जब कोई नई बीमारी फैलती है, तब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना सबसे जरूरी हो जाता है. ऐसे में राजस्थान के धौलपुर शहर में गांधी पार्क के पास सुबह-सुबह एक अलग ही नज़ारा देखने को मिलता है. यहाँ हर दिन सैकड़ों लोग आयुर्वेदिक जूस पीने पहुंचते हैं. यह जूस कई प्रकार की जड़ी-बूटियों और औषधीय पौधों से तैयार किया जाता है.

ये सभी सामग्रियां शरीर को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाती हैं और कई जानलेवा बीमारियों से बचाव में सहायक होती हैं. आयुर्वेदिक जूस की दुकान चलाने वाले राम शर्मा बताते हैं कि वे पिछले 15 सालों से यह जूस बना रहे हैं. उनके अनुसार, इस जूस में चिरायता, अर्जुन की छाल, नीम गिलोय, आंवला, करेला, लौकी, अश्वगंधा, मेथी, मोरिंगा, बेलपत्र, जामुन और अमरूद के पत्तों सहित करीब 25 से अधिक आयुर्वेदिक सामग्रियों का उपयोग किया जाता है.

एक गिलास जूस की कीमत मात्र ₹10 से ₹20 रखी गई है. हर दिन 400 से 500 लोग यहाँ सुबह 4 बजे से 10 बजे के बीच जूस पीने आते हैं. इतनी कम कीमत और बेहतरीन गुणवत्ता के कारण यह जगह अब स्वास्थ्य चेतना का मुख्य केंद्र बन गई है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

धौलपुर के डॉक्टर सुशांत शर्मा के अनुसार, इस तरह के जूस शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, पाचन तंत्र को सुधारते हैं और हड्डियों को मजबूती देते हैं. उनका कहना है कि नीम, गिलोय और आंवला जैसे तत्व न सिर्फ शरीर को बीमारियों से बचाते हैं बल्कि चेहरे पर रौनक भी बनाए रखते हैं. यह जूस थायराइड, शुगर, बीपी और श्वसन संबंधी रोगों में भी काफी लाभकारी माना जाता है.

स्थानीय निवासी राजेंद्र शर्मा बताते हैं कि वे पिछले पांच साल से बीपी और शुगर से परेशान थे. लेकिन पिछले 6 महीने से यह आयुर्वेदिक जूस पी रहे हैं और अब दोनों ही नॉर्मल हैं. राजेंद्र जैसे कई लोग यहाँ नियमित रूप से आते हैं और दावा करते हैं कि इस जूस ने उनकी जीवनशैली और सेहत दोनों में उल्लेखनीय सुधार किया है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-ayurvedic-juice-25-herbs-immunity-booster-sugar-bp-relief-dholpur-local18-10101652.html
















