Home Lifestyle Health नारियल का तेल देगा कुदरती चमक, चेहरे पर ऐसे लगाएं, सब पूछेंगे...

नारियल का तेल देगा कुदरती चमक, चेहरे पर ऐसे लगाएं, सब पूछेंगे सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन का राज – Uttar Pradesh News

0
5


Last Updated:

Benefits of coconut oil for skin: अगर चेहरे पर ग्लो चाहिए तो हर बार पार्लर जाना जरूरी नहीं होता. कई बार घर की चीजें ही कमाल कर देती हैं. नारियल का तेल भी उन्हीं में से एक है. सही तरीके से इस्तेमाल कर लें तो यह महंगे फेशियल्स का भी मुकाबला कर देता है. आज हम आपको ऐसे आसान तरीके बता रहे हैं. जिनसे नारियल तेल आपकी स्किन को चमकदार, मुलायम और खूबसूरत बना सकता है.

मसाज

अगर चेहरे पर कुदरती ग्लो चाहिए तो रात में नारियल तेल लगाने का तरीका सबसे आसान है. एक दम सस्ता भी और नेचुरल भी. सोने से पहले थोड़ी-सी भाप ले लें ताकि रोमछिद्र खुल जाएं. इसके बाद सिर्फ आधा चम्मच नारियल तेल लेकर हल्के हाथों से हल्के हाथ से मसाज करें. रात भर यह स्किन को भीतर तक मॉइश्चर देता है और सुबह चेहरा ताजा, मुलायम और ग्लोइंग दिखता है.

मेकअप रिमूवर

साथ ही आपको महंगे मेकअप रिमूवर की जरूरत नहीं पड़ेगी. एक कॉटन पैड पर थोड़ा नारियल तेल लें और चेहरे पर हल्के हाथों से घुमाएं. मस्कारा से लेकर मैट लिपस्टिक तक सब कुछ आसानी से उतर जाता है. इससे स्किन एकदम साफ रहती है और ड्रायनेस भी नहीं आती. मेकअप हटाने के बाद चेहरा पानी से धो लें. ताकि पोर्स क्लॉग न हों.

धूप में निकलने से टैनिंग हो गई है? तो आधा चम्मच नारियल तेल में नींबू का थोड़ा-सा रस मिलाकर चेहरे पर 10–12 मिनट के लिए लगा लें. नींबू स्किन को हल्का करता है और नारियल तेल उसे सूखने नहीं देता. यह मिश्रण टैन को धीरे-धीरे कम करता है और रंगत पहले जैसी साफ दिखने लगती है. हफ्ते में दो बार लगाना काफी है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

मास्क

सर्दियों में चेहरा खिंचने लगे या रूखापन बढ़ जाए तो नारियल तेल का यह मास्क बहुत राहत देता है. एक चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. यह मिश्रण स्किन को ठंडक भी देता है और गहराई से नमी भी पहुंचाता है. हफ्ते में तीन बार 15 मिनट लगा लेने से त्वचा मुलायम और चमकदार रहती है.

लिप्स मॉइस्चराइजर

फटे होंठों पर चाहे कितनी भी लिप बाम लगा लें. कभी-कभी असर नहीं दिखता ऐसे में सोने से पहले सिर्फ उंगली पर जरा सा नारियल तेल लेकर होंठों पर लगाएं. यह न सिर्फ फटे होंठ ठीक करता है बल्कि पिग्मेंटेशन कम कर उन्हें गुलाबी भी बनाता है. दो–तीन दिन में फर्क साफ दिखने लगता है और होंठ लंबे समय तक सॉफ्ट रहते हैं.

स्किन टाइट

अगर चेहरे की स्किन ढीली पड़ने लगी है तो नारियल तेल से हल्की मसाज बहुत कारगर होती है. उंगलियों को ऊपर की ओर चलाते हुए 5 मिनट मसाज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन नैचुरली टाइट दिखने लगती है. रोज करने पर फाइन लाइन्स भी कम नजर आती हैं. यह तरीका महंगे एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट से कहीं आसान है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

नारियल का तेल देगा कुदरती चमक, चेहरे पर ऐसे लगाएं, सब पूछेंगे ग्लोइंग राज


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-beauty-tips-benefits-of-applying-coconut-oil-on-face-nariyal-tel-face-par-lagane-ke-fayde-local18-9905581.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here