Last Updated:
Animal Health Tips: गर्मी में पशुओं का पीएच असंतुलन उनके स्वास्थ्य पर असर डालता है. इससे वे कम चारा खाते हैं और दूध देना घट जाता है. इसको लेकर एक्सपर्ट ने कुछ सलाह दिए हैं, जिसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं.
गाय
हाइलाइट्स
- पशुओं की भूख और दूध उत्पादन गर्मी में घटता है.
- मीठे सोडे का पानी पीएच लेवल संतुलित रखता है.
- सप्ताह में दो बार मीठे सोडे का पानी पिलाना चाहिए.
पशुओं की देखभाल. गर्मी का मौसम आते ही जैसे इंसानों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वैसे ही पशुओं में भी कई तरह की बीमारियाँ देखने को मिलती हैं. इस मौसम में गाय, भैंस और बैल जैसे पशु आमतौर पर चारा खाना कम कर देते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ता है और दुधारू पशुओं का दूध उत्पादन भी घट जाता है. इससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है.
इस विषय पर हजारीबाग के राजकीय पशु चिकित्सालय में कार्यरत वेटरनरी सर्जन डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा (BVSC, रांची वेटनरी कॉलेज, 33 वर्षों का अनुभव) बताते हैं कि गर्मियों में पशुओं की भूख कम होने का मुख्य कारण शरीर से अल्कली का अधिक मात्रा में बाहर निकलना होता है. गर्मी के कारण पशु स्ट्रेस में चले जाते हैं और अधिक मात्रा में सलाइवा (लार) उत्पन्न करते हैं, जिससे उनके मुंह से झाग भी निकलने लगता है.
उन्होंने आगे बताया कि सलाइवा में भरपूर मात्रा में अल्कली होता है. जब यह अल्कली शरीर से बाहर निकलता है, तो शरीर में केवल एसिड शेष रह जाता है, जिससे शरीर का पीएच लेवल असंतुलित हो जाता है. सामान्यतः पशुओं का पीएच लेवल 7.2 से 7.4 के बीच होना चाहिए. यह संतुलन बिगड़ने पर पशु चारा कम खाने लगते हैं, उनका पेट फूला हुआ रहता है, पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है, भूख नहीं लगती और वे कई रोगों की चपेट में आ सकते हैं. साथ ही पशु स्ट्रेस कंडीशन में चला जाता है.
मीठे सोडे का पानी फायदेमंद
डॉ. मुकेश सिन्हा सुझाव देते हैं कहते है कि ऐसे समय में पशुपालकों को अपने पशुओं को सप्ताह में दो बार मीठे सोडे (बेकिंग सोडा) का पानी पिलाना चाहिए. इससे शरीर का पीएच लेवल सामान्य बना रहता है. यदि पशु को पहली बार मीठे सोडे का पानी दिया जा रहा हो तो 5 से 10 ग्राम की मात्रा पर्याप्त है. यदि पहले से यह प्रयोग किया जा रहा है, तो 20 से 25 ग्राम तक की मात्रा दी जा सकती है. इस उपाय से न केवल पशुओं की भूख बेहतर होती है, बल्कि उनकी पाचन क्रिया भी ठीक रहती है, जिससे वे स्वस्थ रहते हैं और दुधारू पशुओं की दूध उत्पादन में भी गिरावट नहीं आती.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-animals-digestion-will-improve-and-milk-will-increase-only-by-consuming-sweet-soda-know-expert-advice-local18-9170105.html

















