Saturday, February 14, 2026
33 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

नींद नहीं आती? रातभर बदलते हैं करवट, ये है देसी तरीका, मिनटों में मिलेगा आराम


Last Updated:

Khandwa News: अगर आप भी नींद न आने की वजह से रातभर करवटें बदलते हैं, तो दवा लेने से पहले ये देसी और आसान तरीके जरूर ट्राई करें.

खंडवा. भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, मोबाइल पर बढ़ता स्क्रीन टाइम और अनियमित दिनचर्या ने नींद को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. बहुत से लोग रात को बिस्तर पर लेट तो जाते हैं लेकिन नींद नहीं आती. कोई करवट बदलता रहता है, तो कोई बार-बार घड़ी देखता है. यही नींद की कमी आगे चलकर थकान, चिड़चिड़ापन और कई बीमारियों की वजह बनती है. ऐसे में कई लोग नींद लाने के लिए दवाइयों या मेलाटोनिन सप्लीमेंट्स का सहारा लेने लगते हैं लेकिन मध्य प्रदेश के खंडवा के डॉक्टर अनिल पटेल Bharat.one को बताते हैं कि बिना दवा के भी एक बेहद आसान और देसी तरीका है, जो जल्दी नींद लाने में काफी कारगर साबित हो सकता है.

डॉ अनिल पटेल ने कहा, ‘सोते समय पैरों को गर्म रखना नींद जल्दी लाने का एक आसान और वैज्ञानिक तरीका है. रात को बिस्तर पर जाते वक्त अगर मुलायम और गर्म मोजे पहन लिए जाएं, तो शरीर को संकेत मिलता है कि अब आराम का समय है. अगर किसी को मोजे पहनना पसंद नहीं है, तो उन्हें सलाह है कि सोने से पहले 10 मिनट तक पैरों को गुनगुने पानी में डुबो लें. यह तरीका मेलाटोनिन सप्लीमेंट्स जितना असर दिखा सकता है और वह भी बिना किसी साइड इफेक्ट के.’

जल्दी गिरता है कोर टेम्परेचर
डॉ पटेल आगे बताते हैं कि जब हम सोने की तैयारी करते हैं, तो शरीर का अंदरूनी तापमान यानी कोर टेम्परेचर अपने आप 2 से 3 डिग्री तक कम हो जाता है. यही बदलाव नींद आने के लिए जरूरी होता है. जब पैरों को गर्म किया जाता है, तो वहां की नसें फैलती हैं और शरीर की अंदरूनी गर्मी बाहर निकलने लगती है. इससे कोर टेम्परेचर जल्दी गिरता है और दिमाग को साफ संदेश मिलता है कि अब सोने का समय हो गया है. इस तरीके से औसतन 7 से 10 मिनट जल्दी नींद आने लगती है. उनका यह भी कहना है कि सोते समय कमरे का माहौल थोड़ा ठंडा होना चाहिए. जब कमरा हल्का ठंडा हो और पैर गर्म हों, तो यह कॉम्बिनेशन नींद के लिए सबसे बेहतर माना जाता है. इससे रातभर नींद टूटने की संभावना भी कम हो जाती है.

आयुर्वेद का देसी नुस्खा
नींद के लिए आयुर्वेद में भी असरदार उपाय बताए गए हैं. हाल ही में चर्चा में आए एक देसी नुस्खे के मुताबिक, सोने से करीब 30 मिनट पहले एक गिलास गुनगुना दूध लें. इसमें एक चम्मच ब्राह्मी या अश्वगंधा पाउडर, 4–5 भीगे हुए बादाम पीसकर, एक चुटकी जायफल पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाएं. इस दूध को पीने के बाद बिस्तर पर लेटकर 5 मिनट तक गहरी सांसें लें. माना जाता है कि अगर इस नुस्खे को 7 दिन तक लगातार अपनाया जाए, तो नींद जल्दी आने लगती है और सुबह उठते ही शरीर तरोताजा महसूस करता है.

About the Author

authorimg

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

नींद नहीं आती? रातभर बदलते हैं करवट, ये है देसी तरीका, मिनटों में आराम

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-tossing-and-turning-all-night-try-this-home-remedy-for-deep-sleep-local18-10025064.html

Hot this week

Topics

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

दीपिका पादुकोण स्टाइल रसम राइस रेसिपी आसान तरीका और खास टिप्स.

दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियोज़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img