Last Updated:
सुंदर त्वचा सिर्फ क्रीम से नहीं, आपकी प्लेट से बनती है. सही पोषण चेहरे को नैचुरल ग्लो देता है. विटामिन A, B, C, D और E से भरपूर डाइट न सिर्फ स्किन को रिपेयर करती है बल्कि पिग्मेंटेशन, झुर्रियां और डलनेस भी कम करती है. ताजे फल-सब्जियां खाएं और निखार खुद महसूस करें.

चेहरे पर निखार केवल क्रीम या फेसवॉश से नहीं आता. असली चमक तो अच्छी डाइट से दिखती है. जब शरीर को सही पोषण मिलता है तो त्वचा खुद ही चमकदार बनती है. गलत खान-पान का असर सीधा चेहरे पर कालेपन और दागों के रूप में दिखता है.

हर विटामिन और मिनरल शरीर के साथ त्वचा के लिए भी जरूरी है. जब आप ताजे फल, सब्जियां और पौष्टिक चीजें खाते हैं तो चेहरा हेल्दी दिखता है. यह बढ़ती उम्र के निशान भी कम करता है, जबकि जंक फूड त्वचा की रंगत बिगाड़ देता है.

विटामिन A त्वचा को मुलायम बनाए रखता है. यह खराब हो चुके स्किन सेल्स को ठीक करने में मदद करता है जिससे चेहरा स्मूद दिखने लगता है. इसकी पूर्ति के लिए अंडा, दूध, कद्दू, गाजर, पालक और शकरकंद जैसे खाद्य पदार्थ फायदेमंद होते हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

विटामिन B शरीर में खून का बहाव बेहतर करता है, जिससे चेहरे पर स्वाभाविक निखार आता है. यह पिग्मेंटेशन और झुर्रियां रोकने में भी मदद करता है. ओट्स, दालें, हरी सब्जियां, चावल, अंडा और नट्स इसके अच्छे स्रोत हैं.

विटामिन C त्वचा का रंग निखारने और उसे टाइट रखने में अहम भूमिका निभाता है. यह कोलेजन बढ़ाता है, जिससे स्किन जल्दी रिपेयर होती है. इसकी मात्रा बढ़ाने के लिए संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी, शिमला मिर्च और ब्रोकोली जैसी चीजें लेना फायदेमंद है.

विटामिन E त्वचा को भीतर से मॉइस्चर देता है और सूरज की तेज किरणों से सुरक्षा देता है. इसे खाने और लगाने, दोनों तरीकों से फायदा मिलता है. बादाम, सूरजमुखी के बीज, सोयाबीन, मेवे और हरी पत्तेदार सब्जियां इसके अच्छे स्रोत हैं.

विटामिन D सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी जरूरी है. यह त्वचा को रिपेयर करता है और समय से पहले बुढ़ापा आने से बचाता है. धूप के साथ-साथ डेयरी प्रोडक्ट्स और कुछ फोर्टिफाइड फूड्स से इसकी कमी पूरी की जा सकती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-top-5-vitamins-for-facial-glow-and-tightening-these-5-vitamins-can-transform-your-face-naturally-local18-9906007.html






